फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Viksit India With nationalism theme BJP manifesto poor, youth, women and farmers emphasis

BJP: भाजपा के घोषणापत्र में राष्ट्रवाद संग विकसित भारत संकल्प बनेगी थीम, गरीब, युवा, महिला और किसानों पर जोर

Wed, 03 Apr 2024 07:29 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 07:29 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित भाजपा की 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति ने इसे तैयार करने को लेकर विमर्श शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार का घोषणापत्र मुख्य रूप से गरीब, युवा, महिला और किसान केंद्रित होगा, जिसे पीएम मोदी ने देश की असली जाति बताई थी।

विज्ञापन
Viksit India With nationalism theme BJP manifesto poor, youth, women and farmers emphasis
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI

विस्तार

आम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र इस बार बिल्कुल अलग होगा। स्थापना के बाद पहली बार होगा, जब पार्टी के घोषणापत्र में राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद-370 का खात्मा वादों की सूची में नहीं, मोदी सरकार की सर्वोच्च उपलब्धियों की सूची में होगा। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की आंच को तेज करने के लिए पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने पर देशभर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की गारंटी देगी।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित भाजपा की 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति ने इसे तैयार करने को लेकर विमर्श शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार का घोषणापत्र मुख्य रूप से गरीब, युवा, महिला और किसान केंद्रित होगा, जिसे पीएम मोदी ने देश की असली जाति बताई थी। इसके अलावा घोषणापत्र में मोदी की गारंटी और विकसित भारत 2047 संकल्प के रूप में दो थीम होंगी। घोषणापत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बताई गई चार जातियों के लिए दृष्टिपत्र पेश किया जाएगा, जिसमें मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल के दौरान नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के माध्यम से इन वर्गों में आए बदलावों का जिक्र होगा। साथ ही पार्टी इन वर्गों के लिए भविष्य में किए जाने वाले वादों का जिक्र करेगी। युवाओं-महिलाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के लिए कई अहम घोषणाएं की जाएंगी।

विज्ञापन

युवाओं को लुभाने की तैयारी
घोषणापत्र की दो थीम विकसित भारत और मोदी गारंटी होंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विकसित भारत के संकल्प से युवा वर्ग को आकर्षित करने की योजना है। घोषणापत्र में बताया जाएगा कि वर्तमान में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा भारत विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है। इसी क्रम में मोदी गारंटी की चर्चा होगी, जिसमें पीएम की ओर से किए और निभाए गए वादों का सिलसिलेबार जिक्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीसी-एनआरसी पर स्पष्ट संदेश
पार्टी की योजना घोषणापत्र के जरिये हिंदुत्व और राष्ट्रवाद समर्थक मतदाताओं को साधने की है। इसके मद्देनजर पार्टी मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में यूसीसी और एनआरसी लागू करने की गारंटी देगी। इसी क्रम में पार्टी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से जुड़े मामले को सुलझाए जाने का जिक्र करते हुए राममंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 की समाप्ति, तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने और नागरिकता संशोधन कानून लागू करने का जिक्र करेगी।

राममंदिर और अनुच्छेद-370 का वादा पार्टी ने किया पूरा
मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में राममंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 खत्म करने का वादा पूरा कर चुकी है। इस बार यह उपलब्धियों की सूची में होगा। राम मंदिर पार्टी के घोषणापत्र में पहली बार 1989 के चुनाव में, तो अनुच्छेद-370 के खात्मे का वादा जनसंघ के समय देश के दूसरे आम चुनाव में किया गया था। इसी प्रकार, यूसीसी 1967 में जनसंघ के घोषणापत्र में पहली बार आने के बाद तब से लगातार हर चुनाव में शामिल रहा है।

बस एक बार इस मुद्दे से किया किनारा
राममंदिर, अनुच्छेद-370 और यूसीसी भाजपा-जनसंघ का सबसे पुराना और मूल एजेंडा रहा है। अपनी स्थापना के बाद महज एक बार भाजपा ने 1999 के चुनाव में इन मुद्दों का जिक्र अपने घोषणापत्र में नहीं किया था। तब वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए एक एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में था। हालांकि, उस चुनाव में 182 सीटें जीत कर भाजपा ने एनडीए की अगुवाई में अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। 2004 के चुनाव में भाजपा ने अपने सबसे पुराने तीनों अहम मुद्दों के प्रति एक बार फिर से प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed