फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   vhp president alok kumar said consider while voting which party stand with ayodhya ram mandir ram rajya

VHP: 'वोट देते समय सोचें कौन राम मंदिर और रामराज्य के साथ खड़ा है?' विहिप अध्यक्ष ने मतदाताओं से की अपील

Sun, 05 May 2024 07:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 May 2024 07:19 PM IST
सार

आलोक कुमार ने कहा 'आज जिस तरह पूरी दुनिया में आतंकवाद और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा और सबको अपनी भूमिका निभानी होगी।' 

विज्ञापन
vhp president alok kumar said consider while voting which party stand with ayodhya ram mandir ram rajya
विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार (मध्य में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि वोट देते समय मतदाताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि कौन सी पार्टी राम मंदिर और राम राज्य के पक्ष में खड़ी है और कौन इसके विरोध में खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि देश और समाज में स्थाई तौर पर शांति-सुरक्षा लानी है, तो इसके लिए उसी दल को वोट देना पड़ेगा, जो सबको साथ लेकर चलना चाहता हो और सबके विकास की बात करता हो। 
विज्ञापन


'दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा'
युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 'यूथ फॉर डेमोक्रेसी' के एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि देश का इतिहास बदलने का काम हमेशा से युवाओं ने ही किया है। राम, कृष्ण हों या भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद, सबने अपने-अपने समय में देश की चुनौतियों से मुकाबला किया और समाज को बेहतर करने में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह पूरी दुनिया में आतंकवाद और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा और सबको अपनी भूमिका निभानी होगी। 
विज्ञापन


'राम मंदिर के बाद अब देश में रामराज्य लाने का प्रयास होना चाहिए'
उन्होंने कहा कि हर युवा को वोट देने को अपना कर्तव्य और अधिकार समझना होगा। ज्यादा से ज्यादा वोट कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अब देश में रामराज्य लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। लेकिन रामराज्य लाने की जिम्मेदारी सरकार से ज्यादा समाज की होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब हर भूखे तक भोजन पहुंचाया गया, तो इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाज ने ही उठाई थी। अब भूख के बाद हर हाथ को काम और हर बच्चे को शिक्षा रामराज्य का दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है, जिसे प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।            
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed