Politics:पीयूष गोयल बोले- उद्धव ठाकरे ने BJP की पीठ में घोंपा छुरा; अपनी इच्छा के लिए तोड़ डाले सारे सिद्धान्त
पीयूष गोयल ने कहा कि जब बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी तो उन्होंने पार्टी के मूल में हिंदुत्व को रखा था। उस वक्त बालासाहेब ने कहा था कि वह कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बजाय अपनी पार्टी को बंद करना पसंद करेंगे। लेकिन आज की स्थिति चौंकाने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इन दिनों सियासी घमासान पूरे जोरों पर है। विभिन्न पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आक्षेप लगा रहे हैं। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। एक साक्षात्कार में गोयल ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फड़नवीस की पीठ में छुरा घोंपा। आगे उन्होंने कहा कि शिवसेना में लोग महसूस कर रहे थे कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) से अलग होने का फैसला लिया।
साक्षात्कार में आगे जब उनसे सवाल किया गया कि भाजपा पर आरोप लगते हैं कि वह क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व को खत्म कर देना चाहती है। इस पर गोयल ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा, 'हमने इसमें क्या किया है? उद्धव ठाकरे जी ने 2019 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी के नाम पर और 2019 का विधानसभा चुनाव देवेंद्र फड़नवीस के नाम पर लड़ा, सारे मंचों पर यह कहा गया कि देवेंद्र फड़णवीस हमारे मुख्यमंत्री होंगे। 2019 विधानसभा में पूरी कहानी मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फड़नवीस के इर्द-गिर्द थी, लेकिन उद्धव ठाकरे खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। अपनी इसी इच्छा के लिए उद्धव ठाकरे ने सारे सिद्धान्त तोड़ दिए।
पीयूष गोयल ने कहा कि अब उद्धव ठाकरे को राहुल गांधी की गोद में बैठे देखना भी चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि जब बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी तो उन्होंने पार्टी के मूल में हिंदुत्व को रखा था। उस वक्त बालासाहेब ने कहा था कि वह कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बजाय अपनी पार्टी को बंद करना पसंद करेंगे। लेकिन आज की स्थिति चौंकाने वाली है। आगे उन्होंने रांकपा नेता शरद पवार को भी आड़े हाथों लिया।