फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   TMC MLA accused of threatening Election Commission issues notice Politics Update in hindi

Politics Update: TMC विधायक पर धमकाने का आरोप, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस; एनसीपी ने भी ECI से लगाई गुहार

Wed, 24 Apr 2024 12:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
TMC MLA accused of threatening Election Commission issues notice Politics Update in hindi
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदुल रहमान को नोटिस जारी किया है। उनपर आरोप है कि वे विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धमकी देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आयोग ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई की है। आयोग ने टीएमसी के चोपड़ा विधायक रहमान द्वारा दिए गए भाषण की प्रतिलेख की जांच कर 25 अप्रैल शाम पांच बजे तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। क्षेत्र में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। 

विज्ञापन

एनसीपी पहुंचा चुनाव आयोग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) ने बारामती के निर्दलीय उम्मीदवार को आवंटित तुरही जैसे वाद्ययंत्र के प्रतीक को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने निर्दलीय शेख सोयलशाह यूनुशाह को तुतारी नाम का चिन्ह आवंटित किया है। वहीं, एनसीपी को तुरहा बजाते हुए एक आदमी (एक पारंपरिक तुरही) आवंटित है। सुप्रिया सुले के चुनाव प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत खाबिया द्वारा दायर शिकायत में कहा गया कि दोनों नामों में समानता है, जिससे मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा हो सकता है।

विज्ञापन

टिकट नहीं मिलने के बाद बीजेडी विधायक सिमरानी नायक बीजेपी में शामिल
बीजद विधायक सिमरानी नायक हिंडन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन नहीं मिलने के कारण वे भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सामल ने पार्टी में उनका स्वागत किया है। बीजद ने सोमवार को ढेंकनाल सांसद महेश साहू को हिंडोल विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नायक ने कहा कि मैंने लगभग 10 वर्षों तक बीजद के लिए काम किया लेकिन मेरे प्रयासों को पैसे से तौल दिया गया। मेरे पास ना तो पैसे हैं और न ही खदानें न ही उद्योग इसलिए मुझे बीजद ने टिकट नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पटना साहिब से रविशंकर के खिलाफ मीरा के बेटे अंशुल को उतारा
कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार के पटना साहिब सीट से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल अविजित को उम्मीदवार घोषित किया। अविजित इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार की सासाराम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती रहीं हैं और इस बार वह चुनावी मैदान में नहीं हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। 


पीएम के बयान पर रिपोर्ट तलब
चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत पर राजस्थान के बांसवाड़ा में दिए बयान की वीडियो क्लिप, अखबारों की कटिंग, चैनलों पर दिखाई गई खबरों की क्लिपिंग तलब की है। बांसवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आई, तो संपत्ति मुसलमानों में बांट दी जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम के भाषण पर आपत्ति जताते हुए आयोग से कार्रवाई का अनुरोध किया था।


मनमोहन ने पिछली पंक्ति के लोगों का संसाधन पर पहला हक बताया था
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के बयान को गलत तरह से पेश किया। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने यह कभी नहीं कहा जो पीएम मोदी कोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि संसाधनों पर पहला हक उन लोगों का है जो पिछली पंक्ति में खड़े हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि देश का मुसलमान पिछड़ी पंक्ति में खड़े हैं। जब तक इनको आगे नहीं लाया जाएगा तब तक देश नहीं बढ़ेगा। अल्वी ने कहा, भाजपा पैसों वालों की इज्जत करती है, गरीबों की नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed