फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   three states of country got maximum turnout Election story

कहानी चुनाव की: सर्वाधिक मतदान में देश के सिर्फ तीन राज्यों का जलवा, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 04 Apr 2024 04:56 AM IST
जलज मिश्रा सुमन कुमार, नई दिल्ली
सुमन कुमार, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:56 AM IST
सार

91.77 % सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड नगालैंड लोकसभा क्षेत्र के नाम दर्ज है, जहां 2004 के चुनावों में 91.77 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
three states of country got maximum turnout Election story
EVM - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव यूं तो पूरे देश में होते हैं, लेकिन यदि मतदान प्रतिशत की बात करें तो चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद यह आज तक 68 फीसदी के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जो मतदान के मामले में पूरे देश को दिशा दिखा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले 10 शीर्ष लोकसभा क्षेत्र देश के सिर्फ तीन राज्यों में स्थित हैं। पहले से लेकर दसवें तक सिर्फ तीन राज्य नगालैंड, असम और पश्चिम बंगाल छाए हुए हैं।

विज्ञापन

अब तक का सर्वाधिक मतदान
91.77 % सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड नगालैंड लोकसभा क्षेत्र के नाम दर्ज है, जहां 2004 के चुनावों में 91.77 फीसदी मतदान हुआ है। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है। इस चुनाव में नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के डब्ल्यू वांग्यूथ को 73.12 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके विरोधी कांग्रेस के के.ए. संगताम को 25.78 फीसदी। दूसरे नंबर पर असम का धुबरी लोकसभा क्षेत्र है, जहां 2019 में 90.66 फीसदी वोट पड़े। 2009 के चुनावों में प. बंगाल के तामलुक व नगालैंड क्रमश: 90.32 व 89.99 फीसदी वोट के साथ तीसरे व चौथे नंबर पर रहे। पांचवें से नौवें नंबर तक प. बंगाल के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र हैं, जबकि दसवें नंबर पर असम का बारपेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed