फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Sonia Gandhi said, Congress's guarantees will help in changing the lives of women

LS Polls: महिलाओं की जिंदगी बदलेंगी कांग्रेस की गारंटियां, सोनिया बोलीं- भयंकर महंगाई का सामना कर रहे लोग

Tue, 14 May 2024 05:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 05:37 AM IST
सार

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा, स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि, आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना में गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Sonia Gandhi said, Congress's guarantees will help in changing the lives of women
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के घोषणापत्र में महालक्ष्मी योजना के रूप में दी गई गारंटी से देश की महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस ने यह क्रांतिकारी कदम उठाया है। 

विज्ञापन

सोनिया ने वीडियो संदेश में कहा, स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि, आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना में गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा, अपनी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है।

विज्ञापन

इस कठिन समय में कांग्रेस आपके साथ...सोनिया ने कहा, महालक्ष्मी योजना हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है। इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा। उनकी अपील को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed