Election 2024: ‘किसी ने मेरे नाम पर पहले ही मतदान कर दिया’, पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे का दावा
Election 2024: पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे ने दावा किया है कि किसी ने उनके नाम पर पहले ही मतदान कर दिया है। शिंदे ने कहा कि पुणे के रास्ता पेठ इलाके में एक मतदान केंद्र पर किसी ने उनके नाम पर मतदान कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में 13 मई को लोकसभा चुनाव के तहत चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस बीच पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे ने दावा किया है कि किसी ने उनके नाम पर पहले ही मतदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान पुणे के रास्ता पेठ इलाके में एक मतदान केंद्र पर किसी ने उनके नाम पर मतदान कर दिया। शिंदे ने दावा किया कि जब वह सोमवार को मतदान करने के लिए सेंट मीरा इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे तो यह जानकर हैरान रह गए कि उनका नाम मतदाता सूची में था लेकिन उनके नाम पर किसी और ने पहले ही मतदान कर दिया।
पुणे कांग्रेस प्रमुख ने किया दावा
पुणे कांग्रेस प्रमुख ने दावा कि वह उस मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने गए थे, जहां उनका नाम पंजीकृत है। पोलिंग बूथ पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि किसी और ने उनके नाम पर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी से आपत्ति जताने के बाद उन्हें टेंडर वोट प्रक्रिया के माध्यम से मतदान करने की अनुमति दी गई।
पुणे लोकसभा क्षेत्र में इनके बीच टक्कर
बता दें कि पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मुरलीधर किसान मोहोल और कांग्रेस से रवींद्र हेमराज धांगेकर प्रमुख उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव में चार चरणों में मतदान हो चुका है। बाकी तीन चरणों में 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।