फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Shah said In the greed of becoming CM, Uddhav joined Aurangzeb fan club

Maharashtra: शाह ने उद्धव को बताया नकली शिवसेना का प्रमुख, पूछा- सावरकर का नाम लेने की हिम्मत कर सकते हैं?

Sat, 04 May 2024 08:25 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 May 2024 08:25 AM IST
सार

Maharashtra:  शाह ने उद्धव ठाकरे को नकली सेना के अध्यक्ष करार देते हुए सवाल किया कि क्या वह अपने भाषण में वीर सावरकर का नाम लेने की हिम्मत कर सकते हैं? अगर सावरकर का नाम लेने में शर्म आती है तो किस बात के शिवसेना अध्यक्ष हैं?  वे नकली शिवसेना चला रहे हैं, असली शिवसेना एकनाथ शिंदे चला रहे हैं।

विज्ञापन
Shah said In the greed of becoming CM, Uddhav joined Aurangzeb fan club
अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव दो खेमों के बीच में है। एक तरफ वोट फॉर जिहाद वाले लोग हैं तो दूसरी ओर वोट फॉर विकास वाले। अब यह जनता को तय करना है कि मोदी के साथ जाना है या औरंगजेब फैन क्लब वाले इंडी गठबंधन के साथ। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग देश नहीं संभाल सकते।

विज्ञापन


शाह ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सांगली में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है, देश को समृद्ध करना। शाह ने उद्धव ठाकरे को नकली सेना के अध्यक्ष करार देते हुए सवाल किया कि क्या वह अपने भाषण में वीर सावरकर का नाम लेने की हिम्मत कर सकते हैं? अगर सावरकर का नाम लेने में शर्म आती है तो किस बात के शिवसेना अध्यक्ष हैं आप? वे नकली शिवसेना चला रहे हैं, असली शिवसेना एकनाथ शिंदे चला रहे हैं। शाह ने कहा, उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता और बाला साहेब ठाकरे के अनुयायियों के सामने स्पष्ट करें कि उन्हें मुख्यमंत्री पद चाहिए या अनुच्छेद 370 की संरक्षक कांग्रेस और एनसीपी।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मनमोहन सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर छोड़ा था। पीएम मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान इसे पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा, मैं मोदी की गारंटी देकर कहता हूं, आप तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे। उन्होंने कांग्रेस की गारंटी पर भी चुटकी ली और कहा कि एक ओर राहुल बाबा की चाइनीज गारंटी है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी की पक्की वाली भारतीय गारंटी। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने अपने संकल्पपत्र में घोषणा की है कि अपने तीसरे कार्यकाल में पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेंगे और मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म करेंगे। महाराष्ट्र की चुनावी रैली में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे उनके निशाने पर रहे। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अपने एजेंडे में कहा है कि तीन तलाक, 370 और पर्सनल लॉ को वापस लाएंगे। अब उद्धव जी आप बताइए कि क्या आप कांग्रेस के घोषणा पत्र से सहमत हैं? पूरे महाराष्ट्र की जनता आपसे जानना चाहती है कि आप तीन तलाक के समर्थक हो या इसे हटाने के, मुस्लिम पर्सनल लॉ के समर्थक हो या हटाने के, 370 हटाना चाहते हो या रखना चाहते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रविरोधियों के समर्थन से कांग्रेस ने हासिल की कर्नाटक की सत्ता
शाह ने कर्नाटक चुनावी सभा में कहा कि बंगलूरू में बम धमाकों के पीछे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हाथ था। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस इसी के समर्थन से राज्य की सत्ता में आई। सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य ठीक से जांच करने में असमर्थ है तो हुबली की छात्रा नेहा हीरेमथ हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के दस महीने के भीतर ही राज्य को कंगाल कर दिया है।


वोट बैंक के डर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल
शाह ने मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस देश को एकजुट और सुरक्षित नहीं रख सकती। उन्होंने सवाल उठाया, आप किसे चुनना चाहते हैं, परिवारवादी कांग्रेस या परंपरावादी भाजपा का। उन्होंने निमंत्रण के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक में शामिल न होने के लिए भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने वोट बैंक के डर से कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed