फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   real election campaign started in form of fake voting 72 year old election Flash Back story

Flash Back: नकली मतदान के रूप में शुरू हुआ था असली चुनाव का अभियान, पढ़ें 72 साल पुराना चुनावी किस्सा

Tue, 19 Mar 2024 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 06:30 AM IST
सार

पहले आम चुनाव में जहां सभी पार्टियां जनसभाएं कर चुनाव प्रचार कर रही थीं, वहीं कम्युनिस्ट पार्टी अकेली ऐसी पार्टी थी, जिसको रेडियो पर प्रचार करने का मौका मिला था। आकाशवाणी पर नहीं, बल्कि रेडियो मॉस्को पर। यह रेडियो स्टेशन ताशकंद में अपने ट्रांसमीटर के जरिए इसका चुनाव प्रचार करता था।

विज्ञापन
real election campaign started in form of fake voting 72 year old election Flash Back story
पंडित जवाहर लाल नेहरू - फोटो : BBC

विस्तार

आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि देश में चुनाव अभियान की शुरुआत नकली चुनाव के रूप में हुई थी। आम चुनाव से पहले सितंबर, 1951 में नकली चुनाव कराया गया। इसका मकसद देश के नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया से परिचित कराना था। पहला आम चुनाव 25 अक्तूबर, 1951 से 21 फरवरी, 1952 तक आयोजित किया गया। 10 फरवरी, 1952 को नतीजे घोषित किए गए। पंडित जवाहर लाल नेहरू की अगुवाई में स्वतंत्र भारत की पहली सरकार बनी। पहली लोकसभा में रिकार्ड 677 दिन काम हुआ।

विज्ञापन

कांग्रेस ने जानवरों की पीठ पर लिखकर मांगे थे वोट
जमाना ऐसा था कि जानवरों की पीठ पर वादे लिखकर भी वोट मांगा जाता था। बात पश्चिम बंगाल की हो रही है। पहले आम चुनाव में यहां के लोगों ने चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका निकाला था। आवारा मवेशियों की पीठ पर लिखा होता था, कांग्रेस को वोट दीजिए।

विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी ने रेडियो पर किया प्रचार
पहले आम चुनाव में जहां सभी पार्टियां जनसभाएं कर चुनाव प्रचार कर रही थीं, वहीं कम्युनिस्ट पार्टी अकेली ऐसी पार्टी थी, जिसको रेडियो पर प्रचार करने का मौका मिला था। आकाशवाणी पर नहीं, बल्कि रेडियो मॉस्को पर। यह रेडियो स्टेशन ताशकंद में अपने ट्रांसमीटर के जरिए इसका चुनाव प्रचार करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed