फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   rajnath singh said in odisha sambalpur bjp will open lord jagannath ratna bhandar

Odisha: भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार के द्वार खुलवाएगी भाजपा, ओडिशा में राजनाथ सिंह ने किया वादा

Sun, 19 May 2024 05:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 May 2024 05:32 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह सभी देश से गरीबी को हटाने में असफल रहे, लेकिन मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गरीबों की परेशानियों को समझा और उन्हें कम किया।' 

विज्ञापन
rajnath singh said in odisha sambalpur bjp will open lord jagannath ratna bhandar
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। संबलपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार के द्वार खुलवाए जाएंगे। 
विज्ञापन


बीजद सरकार पर लगाए आरोप
राजनाथ सिंह ने ओडिशा की बीजद सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने रत्न भंडार की चाबियां खो दीं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार के द्वार खुलवाए जाएंगे। पीएम मोदी भी ओडिशा में अपनी जनसभाओं में ऐसा ही वादा कर चुके हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह सभी देश से गरीबी को हटाने में असफल रहे, लेकिन मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गरीबों की परेशानियों को समझा और उन्हें कम किया।'
विज्ञापन


मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'गरीबों को पक्का घर, हर नल को जल, मुफ्त गैस सिलेंडर, मुफ्त अनाज, शौचालय आदि चीजें देश के गरीबों को बीते 10 वर्षों में ही मिली हैं।' ओडिशा की बीजद सरकार पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'बीजद सरकार में आयुष्मान योजना लागू नहीं की गई, जैसे ही राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी तो लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा भारत अकेला देश है, जहां लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी गई। महामारी के दौरान गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'दुनियाभर में मजबूत की भारत की छवि'
राजनाथ सिंह ने कहा 'पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की छवि मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के दौरान ओडिशा की संस्कृति को दर्शाया और दुनिया का कोई अंतरराष्ट्रीय नेता नहीं था, जिसने कोणार्क चक्र के साथ तस्वीर नहीं ली थी।' रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और अब पीओके के लोगों ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया है। हमें पीओके को लेने के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत नहीं है और पीओके के लोग अपने आप भारत में मिल जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed