{"_id":"661e5e49bbe214f3f90c7183","slug":"rahul-gandhi-kerala-mallapuram-visit-target-bjp-manifesto-said-isro-founded-by-congress-party-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल का BJP पर तंज, बोले- उनके घोषणा पत्र में बस दो विजन- ओलंपिक कराना और चांद पर भेजना","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Rahul Gandhi: राहुल का BJP पर तंज, बोले- उनके घोषणा पत्र में बस दो विजन- ओलंपिक कराना और चांद पर भेजना
Tue, 16 Apr 2024 06:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:59 PM IST
सार
जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा 'मैं आप सभी से अपील करूंगा कि आप हमारा घोषणा पत्र पढ़ें। हमने रोजगार, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं, सभी के लिए रणनीति बनाई है।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। केरल के मल्लापुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में सभी वर्गों के लिए रणनीति बनाई गई है।
राहुल गांधी ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कसा तंज
जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा 'मैं आप सभी से अपील करूंगा कि आप हमारा घोषणा पत्र पढ़ें। हमने रोजगार, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं, सभी के लिए रणनीति बनाई है। भाजपा ने भी कुछ वादे किए हैं। उनके पास मुख्यतः दो विचार हैं, एक तो ओलंपिक खेलों को भारत लाना और दूसरा किसी को चांद पर भेजना। बेशक, वे रॉकेट का इस्तेमाल करेंगे, जिसे इसरो बनाएगा। इसरो को कांग्रेस पार्टी ने बनाया, उसका समर्थन किया और विकसित किया।'
इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर साधा निशाना
वायनाड लोकसभा सीट पर अपने प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार चुनिंदा कारोबारियों को निशाना बनाने के लिए अलग तरीके अपना रही है। गांधी ने आरोप लगाया, 'हर छोटे शहर या गांव में कुछ लोग होते हैं जो शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सड़कों पर पैसे वसूलते हैं। मलयालम में आप इस जबरन वसूली को 'कोल्ला आदिक्कल' कहते हैं, लेकिन मोदी इसे चुनावी बॉण्ड कहते हैं। जैसा आम चोर सड़कों पर करते हैं, वैसा प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं।' उन्होंने प्रधानमंत्री पर देश के कुछ उद्योगपतियों की मदद करने का भी आरोप लगाया।
सोमवार को पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड पर अपनी बात रखी। इसे लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि 'ये नरेंद्र मोदी का आइडिया था। वे कहते हैं कि राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए ऐसा किया गया था, लेकिन पारदर्शिता लाने के लिए किया गया तो इसमें नाम क्यों छुपे थे? जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डाटा सामने आना चाहिए तो उसे कौन रोक रहा था?' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ये हिंदुस्तान की सबसे बड़ी हफ्तेबाजी की योजना है। पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी सरकार चुनावी बॉन्ड नहीं लाती तो मनीट्रेल का कभी पता नहीं चलता।

#WATCH | Kerala: During his roadshow in Mallapuram, Congress MP Rahul Gandhi says, "I would recommend that you read our manifesto. We have a strategy for employment, for farmers, for labourers, for women, and for young men. The BJP has also promised a few things- they have two… pic.twitter.com/oHAi4pTad0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2024