फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Political News Updates Lok Sabha Elections 2024 Nomination Campaign news in hindi

सियासी खबरें: कपिल सिब्बल बोले- PM को नोटिस न भेजने वाला EC 'असहाय कठपुतली'; जेपी नड्डा विपक्षी दलों पर बरसे

Fri, 26 Apr 2024 11:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Political News Updates Lok Sabha Elections 2024 Nomination Campaign news in hindi
26 अप्रैल को सियासी जगत की अहम सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश की सियासी सरगर्मियों के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की शिकायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजाय भाजपा से जवाब मांगना दर्शाता है कि आयोग 'असहाय कठपुतली' है। बता दें कि 21 अप्रैल को पीएम मोदी की राजस्थान में हुई रैली के बाद विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री पर 'विभाजनकारी भाषण' देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर पहली बार संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को नोटिस जारी कर कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एमएल) और अन्य समूहों की शिकायतों पर जवाब मांगा।
विज्ञापन


सिब्बल के आक्रामक तेवर
इस घटनाक्रम पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सिब्बल ने लिखा, चुनाव आयोग (ईसी): मोदी को कोई 'लाल आंख' नहीं दिखा रहा। मोदी के खुले तौर पर सांप्रदायिक बयानों के लिए भाजपा से प्रतिक्रिया मांगी गई। यह दर्शाता है कि चुनाव आयोग: 'असहाय कठपुतली' है और सीधे पीएम मोदी को नोटिस भेजने की हिम्मत नहीं दिखा रहा है। बकौल सिब्बल आयोग की ऐसी अनभिज्ञता आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) को भी उपहास का पात्र बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में पांचवे चरण के लिए नामांकन शुरू
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही झारखंड में तीन लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरना शुरू हो गया है। तीन लोकसभा क्षेत्रों में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। यहां 20 मई को मतदान होगा। पहले दिन भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। मुझे यकीन है कि लोग भाजपा के पक्ष में वोटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोग देश का विकास चाहते हैं।

चौथे चरण में चार संसदीय क्षेत्रों में होगा मतदान
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चौथे चरण में झारखंड के 4 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। जांच पूरी हो चुकी है। सिंहभूम से हमें 21 नामांकन मिले, जिसमें से सात नामांकन खारिज कर दिए गए। सिंहभूम में अब 14 उम्मीदवार हैं।  लोहरदगा में 17 नामांकन थे, जिसमें से दो को खारिज कर दिया गया। अब वहां 15 उम्मीदवारों के बीच चुनाव होगा। पलामू में 11 उम्मीदवार तो वहीं खूंटी में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

कांग्रेस नेता ने किया यह दावा
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम ने कहा कि इतिहास में पहली बार कांग्रेस 300 से कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछली बार उनके जीतने का स्ट्राइक रेट 8 प्रतिशत था। इस बार स्ट्राइक रेट बढ़ा भी तो वह 30 से अधिक सीट नहीं जीत पाएंगे।   

 

 

भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ केस दर्ज
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए सीटी रवि पर मामला दर्ज किया गया। चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा कि भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से नागरिकों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप है। चिक्कमगलुरु के चुनाव अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है।



 

तेलंगाना की मंत्री को चुनाव आयोग की नसीहत
चुनाव आयोग ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा को संयम बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव पर फोन टैपिंग सहित अन्य माध्यमों से फिल्म कलाकारों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। बीआरएस नेता श्रवण दासोजू की शिकायत पर आयोग की कार्रवाई की और सुरेखा को निर्देश दिया। 

 

2000 से अधिक तेलुगू मूल के एनआरआई ने किया टीडीपी का समर्थन
आंध्र प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर दो हजार से अधिक तेलुगू मूल के एनआरआई लोगों ने टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू का समर्थन किया है। अमेरिका में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के रूप में काम कर चुके उद्यमी रवि कुमार वेमुरु ने कहा कि सात दिनों के लिए एनआरआई तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इसके लिए उन्हें चार समूहों में विभाजित किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के कलबुर्गी में रोड शो किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जमानत पर हैं या नहीं, लालू यादव जमानत पर हैं या नहीं...टीएमसी नेता जमानत पर हैं या नहीं। अरविंद केजरीवाल जेल में हैं या नहीं, टीएमसी नेता और डीएमके नेता जेल में हैं या नहीं? उनमें से आधे (विपक्षी नेता) जमानत पर हैं और आधे जेल में हैं।

नागालैंड में 26 जून को नगर निगम चुनाव, सरकार ने दी मंजूरी

नागालैंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य में 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव कराने को मंजूरी दे दी। राज्य में आखिरी बार नगर निगम चुनाव 2004 में हुए थे। नगरपालिका मामलों के विभाग की तरफ से राज्य चुनाव आयुक्त को जारी एक पत्र में कहा गया है कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चुनाव कराने को प्रशासनिक मंजूरी दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ होने वाला पहला नगरपालिका चुनाव होगा। बता दें कि पिछले साल मार्च में नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली सर्वदलीय सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ चुनाव कराने की घोषणा की थी।

भाजपा का आरोप- पांडियन के बैक-डोर एंट्री की योजना बना रही बीजद

ओडिशा में चुनावी सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी दल- बीजद और विपक्षी पार्टी- भाजपा आमने-सामने हैं। बीजेपी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक अपने करीबी सहयोगी वीके पांडियन को विधानसभा में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराने की ताक में हैं। बता दें कि सीएम पटनायक दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ओडिशा दौरे के एक दिन बाद पूर्व भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने आरोप लगाया कि नवीन पटनायक दो सीटों- गंजम जिले में हिंजली और बोलांगीर जिले में कांटाबांजी से इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि उनका मकसद उप-चुनाव कराकर पांडियन के लिए मंच तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के निवासी इसका विरोध करेंगे।

मोहंती ने कहा, चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री दो सीटों में से एक खाली कर देंगे और उपचुनाव में पांडियन को वहां से खड़ा करेंगे। हालांकि, ओडिशा के लोग पांडियन को पैराशूट से विधानसभा पहुंचाने की बीजद की इस चाल को विफल कर देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार 5T पहल (परिवर्तन) की आड़ में व्यापक भ्रष्टाचार कर रही है। पांडियन के शासन में इसे और सुविधाजनक बनाने के लिए एक सोची-समझी रणनीति बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि पांडियन लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं। हालांकि वह पिछले साल औपचारिक रूप से बीजद में शामिल हो गए थे। 

महाराष्ट्र के नाराज कांग्रेस नेता का इस्तीफा, प्रत्याशियों के धर्म पर की टिप्पणी

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान ने पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा।

एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलने से आहत

इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने राज्य में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। मैं पार्टी के इस फैसले से नाखुश हूं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed