फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PoK will be merged with India if BJP gets 400 seats in Lok Sabha polls: Himanta

Politics: ‘कांग्रेस ने हिंदू भावनाओं को आहत किया’, असम के सीएम सरमा ने किया दावा; घुसपैठ रोकने पर भी जोर

Wed, 15 May 2024 10:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 15 May 2024 10:39 PM IST
सार

Politics: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में घुसपैठ को रोकना जरूरी है वरना यहां के मूल निवासी 20 वर्षों में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। 

विज्ञापन
PoK will be merged with India if BJP gets 400 seats in Lok Sabha polls: Himanta
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच बयानबाजियों का दौर भी जारी है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। झारखंड के रामगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए  सरमा ने कहा कि वर्षों बाद देश में हिंदू जागृति आई है और पूरे भारत में पीएम मोदी की सुनामी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान एक कानून बनाया गया था। कानून के अनुसार कोई भी सिविल कोर्ट, हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट कृष्ण जन्मभूमि या ज्ञानवापी के स्वामित्व पर फैसला नहीं कर सकता है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसा कानून स्वीकार करना चाहिए, जो हमें भगवान के मंदिर बनाने से रोकता है? सरमा ने एक बार फिर दोहराया कि अगर भाजपा ने 400 सीटों पर जीत हासिल की तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी में ज्ञानवापी मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा को 400 सीटें मिलीं, तो पीओके को पाकिस्तान से वापस लिया जाएगा। 
विज्ञापन


झारखंड में घुसपैठ रोकने पर दिया जोर
असम के सीएम ने कहा कि औरंगजेब और बाबर द्वारा भारत में अन्याय किया गया था और अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के साथ इस अन्याय को कम कर दिया गया है। सरमा ने झारखंड में घुसपैठ को रोकने पर भी जोर दिया। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठ रोकी नहीं गई तो झारखंड के मूल निवासी 20 वर्षों में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। सरमा ने कहा कि इस तरह से बांग्लादेश से आए घुसपैठिए झारखंड के मूल नागरिक बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के शासन के दौरान घुसपैठ की जांच नहीं की गई और ऐसा न करके इन दो राज्यों ने गलतियां कीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed