फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM Modi will address four public meetings in West Bengal on Sunday

Lok Sabha Election: आज पश्चिम बंगाल में तूफानी दौरे पर पीएम मोदी, चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Sun, 12 May 2024 03:46 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 12 May 2024 03:46 AM IST
सार

Lok Sabha Election: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। 

विज्ञापन
PM Modi will address four public meetings in West Bengal on Sunday
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तहत अब तक तीन चरणों में मतदान हो चुका है। अब चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है। इस दिन पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल में तूफानी दौरे कर धुआंधार प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चार रैलियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


चार जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 

  • भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले बैरकपुर में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली जलेबी मैदान, भाटपारा में सुबह करीब 11.30 बजे शुरू होगी।   
  • विज्ञापन
  • इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 1.00 बजे हुगली में भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा हुगली के चिनसुराह में आयोजित की जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दोपहर 2.30 बजे प्रधानमंत्री द्वारा आरामबाग में भाजपा प्रत्याशी अरुप कुमार के समर्थन में रैली को संबोधित किया जाएगा। यह जनसभा जंगलपारा के पुरसुरा आयोजित की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4.00 बजे बिड़ला जाला ग्राउंड, हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed