Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM Modi, Rajnath Singh and Amit Shah held a lot of rallies and public meetings for Lok Sabha election campaign

Polls: PM मोदी चुनाव में सबसे बड़े लड़ैया तो राजनाथ का भी रैलियों का शतक; गृह मंत्री शाह ने छुआ 188 का आंकड़ा

Fri, 31 May 2024 06:43 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 31 May 2024 06:43 AM IST
सार

इस बार पीएम मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले ही दक्षिण भारत की पांच दिवसीय यात्रा से शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में कई कार्यक्रमों को संबोधित करने के साथ ही तेलंगाना के मलकाजगिरी में रोडशो भी किया था।

विज्ञापन
PM Modi, Rajnath Singh and Amit Shah held a lot of rallies and public meetings for Lok Sabha election campaign
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। भीषण तपिश के बावजूद पीएम मोदी चुनाव प्रचार के सबसे बड़े लड़ैया साबित हुए। गर्मी से बेपरवाह पीएम मोदी ने 75 दिनों के चुनावी अभियान में 206 जनसभाएं व रोडशो किए। यही नहीं, इसी दौरान 80 मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को साक्षात्कार देकर भी नया कीर्तिमान कायम किया। वर्ष 2019 के चुनाव में पीएम ने 11 अप्रैल से 19 मई तक 142 जनसभाओं को संबोधित किया था। इस दौरान चार रोड शो में भी शामिल हुए थे। इस दौरान 1.05 लाख किमी की यात्रा की थी। उस दौरान तीन दिनों में ही 12 हजार किमी की यात्रा की थी।

विज्ञापन


इस बार पीएम मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले ही दक्षिण भारत की पांच दिवसीय यात्रा से शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में कई कार्यक्रमों को संबोधित करने के साथ ही तेलंगाना के मलकाजगिरी में रोडशो भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी की अंतिम जनसभा 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में हुई। इसके बाद पीएम ध्यानयोग के लिए कन्याकुमारी रवाना हो गए। 
विज्ञापन


92 जनसभाओं को किया संबोधित
चुनाव अभियान में पीएम मोदी ने सर्वाधिक समय यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र को दिया। इन राज्यों में लोकसभा की कुल 210 सीटें हैं। उन्होंने इन चार राज्यों में 92 जनसभाओं को संबोधित किया। इनमें यूपी में 31, बिहार में 22, महाराष्ट्र में 20 और पश्चिम बंगाल  में 19 चुनावी कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह ने की 188 रैलियां
गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने के लिए जबरदस्त मेहनत की। उन्होंने कुल 188 रैलियां व जनसभाएं कीं। इसमें रोडशो व अन्य कार्यक्रम भी शामिल हैं। चुनाव के दौरान शाह ने 1.10 लाख किमी की यात्रा भी की।


राजनाथ ने भी लगाया शतक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों का शतक लगाया। राजनाथ ने सातों चरणों में 94 जनसभाओं को संबोधित करने के साथ 7 रोड शो भी किए। बृहस्पतिवार को प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने कुशीनगर, रॉबर्ट्सगंज व चंदौली में रैली की।

राहुल ने की 65 सभाएं
वहीं, बात अगर कांग्रेस की रैलियों की करें तो राहुल गांधी ने कुल 65 रैलियां कीं, जो मोदी के मुकाबले तिहाई भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed