फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM Modi attacking Congress as he is scared of it Mallikarjun Kharge at Assam rally

Politics: मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी, अमित शाह पर निशाना; देश की संपत्ति अंबानी-अदाणी को बेचने का लगाया आरोप

Sat, 27 Apr 2024 04:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 27 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी-अमित शाह को विक्रेता कहा और अंबानी-अदाणी को खरीदार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर देश की संपत्ति अंबानी और अदाणी को बेचने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
PM Modi attacking Congress as he is scared of it Mallikarjun Kharge at Assam rally
बारपेटा में मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रण में पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर देश की संपत्ति बेचने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


खरगे का पीएम मोदी-अमित शाह पर निशाना
असम के बारपेटा में एक बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा देश के रेलवे, सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डों को बेचने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को विक्रेता कहा और अंबानी-अदाणी को खरीदार बताया। उन्होंने सवाल किया क्या इस तरह से देश का विकास हो रहा है। खरगे ने पीएम मोदी पर देश के गरीबों का पैसा लूटकर अमीरों में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमीरों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए लेकिन देश के गरीबों और किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। 

विज्ञापन

पूर्व पीएम नेहरू और इंदिरा गांधी का दिया उदाहरण
खरगे ने कहा कि भाजपा के विज्ञापनों में दिखता है कि पीएम मोदी ऐसे व्यक्ति हैं, जो गरीबों की मदद के लिए पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां पहले चावल और गेहूं पर्याप्त मात्रा में नहीं उगाया जाता था और इसलिए हमें अमेरिका से इसका आयात करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज यह सब कुछ हमारे पास प्रचुर मात्रा में है और ये सब कुछ कांग्रेस, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की वजह से संभव हो पाया, जो देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश में पहले एक सुई भी नहीं बनती थी और ऐसे हालातों के बीच अगर किसी ने रॉकेट लॉन्च करने की हिम्मत की, तो वो पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी ही थे।


 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed