फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   New trend for Election Campaign by political parties to win Lok Sabha Election

Election: व्हाट्सएप, सोशल मीडिया से वोटरों को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 18 Mar 2024 07:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 07:45 AM IST
सार

भाजपा ने मतदाताओं को जोड़ने के लिए व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत रूप से पीएम नरेंद्र मोदी का पत्र भेजा है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने सोशल मीिडया क्रिएटर और इन्फ्लुएंसरों से मुुलाकात भी की थी। पार्टी ने माई फर्स्ट वोट फॉर मोदी वेबसाइट लॉन्च की है।

विज्ञापन
New trend for Election Campaign by political parties to win Lok Sabha Election
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावों की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सकि्रय हो गए है। राजनीतिक दल भी मतदाताओं के मनोविज्ञान को प्रभावित करने, उपलब्धियों के प्रचार और समर्थन के लिए बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप समेत कई सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई राजनीतिक नेता युवा वोटरों से जुड़ने के लिए लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के यूट्यूब चैनलों पर दिख रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने मतदाताओं को जोड़ने के लिए व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत रूप से पीएम नरेंद्र मोदी का पत्र भेजा है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने सोशल मीिडया क्रिएटर और इन्फ्लुएंसरों से मुुलाकात भी की थी। पार्टी ने माई फर्स्ट वोट फॉर मोदी वेबसाइट लॉन्च की है। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन कर रही है। इसमें कांग्रस के नेता लोगों से बातचीत करते हैं और सवालों का जवाब देते हैं।

विज्ञापन

चुनाव विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा, जिस भी दल के बैनर तले अधिक व्हाट्सएप ग्रुप होंगे, वह मतदाताओं के साथ तेज और बेहतर तरीके से संवाद कर पाएगा। राजनीतिक पेजों पर विज्ञापनों पर प्रतिबंधों के कारण सोशल मीडिया पर प्रचार में गिरावट आई है। उपयोगकर्ताओं की बात करें तो व्हाट्सएप के 50 करोड़ और फेसबुक के 36.69 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed