फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   NCP leader Supriya Sule allegation- Shutting down CCTV cameras of strong room in Baramati is suspicious

LS Polls: सुप्रिया सुले का आरोप- बारामती में स्ट्रॉन्ग रूम के कैमरे बंद किए, आरओ ने जवाब में नहीं बताया कारण

Tue, 14 May 2024 07:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 07:25 AM IST
सार

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने एक पोस्ट में लिखा, यह संदेहास्पद है कि जहां ईवीएम जैसी बहुत महत्वपूर्ण चीज रखी गई है, वहां सीसीटीवी कैमरे बंद हैं, यह एक बड़ी ढिलाई है। चुनाव आयोग को इस पर तुरंत ध्यान देकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
NCP leader Supriya Sule allegation- Shutting down CCTV cameras of strong room in Baramati is suspicious
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि बारामती लोकसभा क्षेत्र के जिस स्ट्रॉन्ग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें रखी गई थीं, वहां के सीसीटीवी कैमरे 45 मिनट के लिए बंद कर दिए गए थे। उन्होंने इसे संदिग्ध बताते हुए चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की। कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, निर्वाचन क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी कविता द्विवेदी ने आरोपों का जवाब दिया। कहा, केवल डिस्प्ले को अस्थाई रूप से बंद किया गया था। हालांकि इस अस्थाई बंद के लिए कोई कारण नहीं बताया गया।  

विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय पुणे द्वारा एक्स डाली गई पोस्ट में कहा, रिटर्निंग अधिकारी कविता द्विवेदी के स्पष्टीकरण के अनुसार, बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जिस गोदाम में ईवीएम रखी गई हैं, वहां की सीसीटीवी प्रणाली पूरी तरह चालू है। सभी डेटा सुरक्षित है, केवल डिस्प्ले अस्थाई रूप से बंद है। यह स्पष्टीकरण मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले की ओर से की गई पोस्ट के बाद आया है।  

विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब 
सुले ने एक पोस्ट में लिखा, यह संदेहास्पद है कि जहां ईवीएम जैसी बहुत महत्वपूर्ण चीज रखी गई है, वहां सीसीटीवी कैमरे बंद हैं, यह एक बड़ी ढिलाई है। जब चुनाव प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारामती लोकसभा पर 7 मई को हो चुका मतदान 
बता दें कि बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान हो चुका है। यहां राकांपा के संरक्षक शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से है, जो उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं।  

शरद पवार के साथ केवल 12 विधायक 
पिछले साल जुलाई में अजित पवार ने भाजपा-एकनाथ शिंदे गठबंधन से हाथ मिला लिया था। पार्टी के 53 विधायकों में से केवल 12 एनसीपी संस्थापक शरद पवार का समर्थन कर रहे हैं, 41 विधायक अजित पवार के साथ हैं। वहीं, प्रत्येक तरफ दो-दो सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed