फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Modi Shah are sellers and Ambani-Adani are buyers Kharge's sharp attack on BJP

LS Polls: मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी-शाह पर हमला, दशकों पुरानी फैक्ट्रियां अंबानी-अदाणी को बेचने का लगाया आरोप

Wed, 24 Apr 2024 04:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 24 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

LS Polls: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम और गृहमंत्री पर दशकों पहले स्थापित फैक्ट्रियों को अंबानी और अदाणी को बेचने का आरोप लगाया कि 

विज्ञापन
Modi Shah are sellers and Ambani-Adani are buyers Kharge's sharp attack on BJP
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रण में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्योरोपों का दौर चल रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी से भाजपा पर तीखा हमला किया है। खरगे का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य द्वारा दशकों पहले स्थापित फैक्ट्रियों को अंबानी और अदाणी को बेच रहे हैं। 

विज्ञापन


फैक्ट्रियों को बेचने का काम कर रहे मोदी और शाह- खरगे 
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गांधी परिवार ने देश के धन को लूटा है, तो प्रधानमंत्री इस परिवार को दोष देने के बजाय उस लूटे हुए धन को वापस लाएं। हालांकि, 1989 के बाद से गांधी परिवार को कोई भी सदस्य प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री नहीं रहा है। खरगे ने पूछा ‘पीएम मोदी दावा करते हैं कि उन्होंने बड़े काम किए हैं, मेरा सवाल है कि आपने क्या काम किए? आप पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित की गई फैक्ट्रियों को बेचने का काम कर रहे हैं।’
विज्ञापन


इस देश में दो विक्रेता और दो खरीदार- खरगे
खरगे ने कहा कि इस देश में मोदी और शाह के रूप में दो विक्रेता और अंबानी और अदाणी के रूप में दो खरीदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के लोगों के लिए नहीं बल्कि अंबानी और अदाणी के लिए काम कर रहे हैं और दोनों की नेता इन उद्योगपतियों को ताकतवर बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुग खरगे के दामाद राधाकृष्णा डोड्डामनी को कलबुर्गी लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर सात मई को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed