फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Modi made 22 billionaires in 10 years, INDIA bloc will make crores of people 'lakhpati': Rahul

Election: राहुल गांधी का PM मोदी पर जल, जंगल, जमीन बेचने का आरोप; करोड़ों लोगों को लखपति बनाने का भी किया वादा

Tue, 07 May 2024 03:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 07 May 2024 03:14 PM IST
सार

Election: राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी झारखंड के आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Modi made 22 billionaires in 10 years, INDIA bloc will make crores of people 'lakhpati': Rahul
पीएम मोदी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रण में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है। इस बीच झारखंड के चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री झारखंड के आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


‘जल, जंगल, जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं पीएम’
रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश के संविधान के अलावा आदिवासियों, गरीबों और पिछड़े लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। उनके अनुसार इंडी गठबंधन के नेता संविधान की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को देश के 14-15 उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं।
विज्ञापन


‘सत्ता में आए तो करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बीते 10 वर्षों में 22 लोगों को अरबपति बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो देश के करोड़ों को लखपति बनाया जाएगा और गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रूपये दिए जाएंगे। राहुल ने यह भी दावा किया कि डिप्लोमा धारक बेराजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed