{"_id":"664354e7ed8982dfb208db4b","slug":"mamata-s-offer-to-cook-food-for-pm-modi-stirs-controversy-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: ‘मछली खिलाना चाहती हैं ममता बनर्जी’, पीएम मोदी के लिए खाना बनाने की पेशकश पर भाजपा ने साधा निशाना","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Politics: ‘मछली खिलाना चाहती हैं ममता बनर्जी’, पीएम मोदी के लिए खाना बनाने की पेशकश पर भाजपा ने साधा निशाना
Tue, 14 May 2024 05:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 14 May 2024 05:41 PM IST
सार
Politics: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा पीएम मोदी के लिए खाना बनाने की पेशकश पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि टीएमसी प्रमुख प्रधानमंत्री को मछली-चावल खिलाना चाहतीं हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाने की पेशकश की है। अब इस मुद्दे पर भी राजनीति गरमा उठी है। एक तरफ भाजपा ने इसे ममता बनर्जी का राजनीतिक एजेंडा करार दिया है, तो दूसरी तरफ सीपीआई (एम) ने इसे टीएमसी और भाजपा के बीच संभावित समझौता कहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी को मछली चावल खिलाना चाहती हैं ममता- भाजपा
भाजपा नेता तथागत रॉय का कहना है कि ममता बनर्जी अपने हाथ की बनी मछली और चावल पीएम मोदी को खिलाना चाहती हैं। उधर भाजपा नेता शांकुदेब पांडा ने दावा किया कि ममता बनर्जी जान-बूझकर पीएम मोदी को भोजन खिलाना चाहती हैं, जबकि उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री विशुद्ध रूप से शाकाहारी हैं।
विज्ञापन
टीएमसी-भाजपा के बीच संभावित समझौता- सीपीआई(एम)
सीपीआई(एम) नेता विकास भट्टाचार्य ने संदेह जताया है कि यह भाजपा और टीएमसी के बीच संभावित समझौता हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों ही पार्टियां राजनीति को धर्म से जोड़ रही हैं और इस वजह से देश आज ऐसी स्थिति का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
टीएमसी सासंद डोला सेन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
उधर टीएमसी सांसद डोला सेना ने ममता बनर्जी के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी को अपनी पसंद का भोजन करने का अधिकार है, उसी तरह से लोगों को भी अपनी पसंद का खाना खाने का अधिकार है।
कहां से शुरू हुआ था विवाद?
बता दें कि प्रधानमंत्री ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि तेजस्वी ने पिछले महीने उस दौरान मछली खाई थी, जब कुछ हिंदू मांसाहारी भोजन से परहेज करते हैं। इसके बाद सोमवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि वह पीएम मोदी के लिए कुछ खाना बनाना चाहती हैं। टीएमसी नेता ने संदेह भी जताया कि प्रधानमंत्री वह खाना खाएंगे या नहीं।
ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा अब लोगों के भोजन करने के तरीकों पर भी हस्तक्षेप कर रही है। टीएमसी प्रमुख ने कहा ‘मैं बचपन से खाना बना रहू हूं और लोग मेरे द्वारा बनाए गए भोजन को पसंद करते हैं। लेकिन क्या मोदी जी मेरे बनाए भोजन को स्वीकार करेंगे? क्या वह मुझ पर भरोसा करेंगे? पीएम मोदी को जो भी भोजन पसंद है, मैं वह बनाऊंगी।’ ममता बनर्जी ने आगे कहा था कि देशभर में लोगों अलग अलग तरह का खाना पसंद करते हैं। भाजपा को किसी के भोजन से क्यों परेशानी हो रही है? टीएमसी प्रमुख के अनुसार भाजपा नेताओं को देश की विविधता और समावेशिता के बारे में कम ज्ञान है।