फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Mamata Banerjee said- BJP will reduced to 200 seats, India Alliance will form the government

Mamata Vs BJP: ममता का दावा- 200 सीटों तक सिमट जाएगी भाजपा, PM मोदी के लिए खाना बनाने वाले बयान पर सियासत तेज

Wed, 15 May 2024 07:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 07:34 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन (इंडिया) 300 से अधिक लोकसभा सीट जीतकर केंद्र में अगली सरकार बनाएगा। वहीं, दावा किया कि भाजपा 200 सीटों तक सिमट जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी को केंद्र में तीसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee said- BJP will reduced to 200 seats, India Alliance will form the government
ममता बनर्जी पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन (इंडिया) 300 से अधिक लोकसभा सीट जीतकर केंद्र में अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि एकमात्र गारंटी यह है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नदिया जिले के कल्याणी में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर संदेशखाली मुद्दे पर झूठ फैलाने और राज्य की महिलाओं की छवि खराब करने का आरोप लगाया। ममता ने चुनावी रैली में कहा कि विपक्षी गठबंधन 295 से 315 के बीच सीट हासिल करेगा, जबकि भाजपा अधिकतम 200 तक ही सीमित रहेगी। 

विज्ञापन

संदेशखालि मुद्दे को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा, भाजपा और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं। अब, जब सच्चाई सामने आ रही है। ममता ने कहा कि भाजपा नेता हर चीज में दखल दे रहे हैं, चाहे वह हमारी धार्मिक प्रथाएं हों या खान-पान की आदतें। वे तय करना चाहते हैं कि हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यह अस्वीकार्य है। बहुत देर तक नहीं चल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के लिए खाना बनाने की पेशकश के मुद्दे पर राजनीति गरमाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाने की पेशकश की है। अब इस मुद्दे पर बंगाल में राजनीति गरमा गई है। एक तरफ भाजपा ने इसे ममता बनर्जी का राजनीतिक एजेंडा करार दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ सीपीआई (एम) ने इसे लेकर तृणमूल पर निशाना साधा। एक रैली में सीएम ममता ने आरोप लगाया था कि भाजपा अब लोगों के भोजन करने के तरीकों पर भी हस्तक्षेप कर रही है।


तृणमूल प्रमुख ने कहा, मैं बचपन से खाना बना रही हूं और लोग मेरे बनाए भोजन को पसंद करते हैं। लेकिन क्या मोदी मेरे बनाए भोजन को स्वीकार करेंगे? क्या वह मुझ पर भरोसा करेंगे? पीएम मोदी को जो भी भोजन पसंद है, मैं वह बनाऊंगी। ममता बनर्जी ने कहा था कि देशभर में लोग अलग-अलग तरह का खाना पसंद करते हैं। भाजपा को किसी के भोजन से क्यों परेशानी हो रही है।

पीएम को मछली भात खिलाना चाहती हैं ममता : भाजपा 
भाजपा नेता तथागत रॉय का कहना है कि ममता बनर्जी अपने हाथ की बनी मछली और चावल पीएम मोदी को खिलाना चाहती हैं। दूसरी ओर, भाजपा नेता शांकुदेब पांडा ने दावा किया कि ममता बनर्जी जान-बूझकर पीएम मोदी को भोजन खिलाना चाहती हैं, जबकि उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री विशुद्ध रूप से शाकाहारी हैं। 

यह तृणमूल-भाजपा के संभावित समझौते का संकेत : माकपा 
माकपा के वरिष्ठ नेता और सांसद विकास भट्टाचार्य ने संदेह जताते हुए कहा कि यह भाजपा और तृणमूल के बीच संभावित समझौते का संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां राजनीति को धर्म से जोड़ रही हैं। इस कारण देश आज ऐसी स्थिति का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed