फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Maharashtra Mahayuti seat-sharing deal almost final; announcement on Palghar seat awaited

Election 2024: महाराष्ट्र की 47 सीटों पर महायुति ने लगभग तय किया सीटों का बंटवारा, पालघर सीट पर सस्पेंस बरकरार

Thu, 02 May 2024 05:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 02 May 2024 05:51 PM IST
सार

Election 2024: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 47 पर सीटों का बंटवारा लगभग तय कर लिया है। पालघर सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा इस पर मंथन जारी है।

विज्ञापन
Maharashtra Mahayuti seat-sharing deal almost final; announcement on Palghar seat awaited
एकनाथ शिंदे, जे पी नड्डा,और अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है। पार्टियों के बीच अभी भी सीटों और प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 47 पर सीटों का बंटवारा लगभग तय कर लिया है। पालघर सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा इस पर मंथन जारी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा को पालघर सीट मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


महायुति गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को कल्याण, ठाणे और नासिक के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस तरह से अब तक कुल 15 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों का चुनाव लड़ना तय हो गया है। बता दें कि जून 2022 में शिवसेना से अलग होने के बाद शिंदे को 13 सांसदों का समर्थन मिला था। सीटों के बंटवारे की बात करें तो भाजपा ने अब तक 27 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमति जताई है। इसके अलावा अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। महायुति के सहयोगियों भाजपा, शिवसेना और राकांपा ने परभणी निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय समाज पक्ष के उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस सीट पर मतदान पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


ठाणे-दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ना चाहती थी भाजपा
दक्षिण मुंबई और ठाणे सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाना चाहती थी। हालांकि, इन सीटों पर सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार ताल ठोकेंगे। शिवसेना की झोली में ठाणे सीट आने के बाद एकनाथ शिंदे ने पूर्व मेयर नरेश म्हस्के को यहां से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे कल्याण से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर सीट पर फंसा पेंच 
बता दें कि भाजपा ने 2014 में पालघर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के मौजूदा सांसद राजेंद्र गावित ने इस सीट से शिवसेना के टिकट पर जीत हासिल की थी। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे को पालघर सीट भाजपा को सौंपने के लिए मना लिया गया है। शिंदे के करीबी एक नेता का कहना है कि पालघर से भाजपा उम्मीदवार को टिकट देने में मुख्यमंत्री को कोई परेशानी नहीं है। पालघर को छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र की अन्य सभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पालघर और मुंबई की बाकी लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन शुक्रवार है। 
विपक्षी महा विकास अघाड़ी की बात करें तो 48 में से 21 सीटों पर शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस 17 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed