फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   maharashtra eknath shinde shiv sena annaounce candidate list from kalyan thane lok sabha seat list

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवारों की सूची जारी, कल्याण से श्रीकांत शिंदे होंगे उम्मीदवार

Wed, 01 May 2024 11:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 May 2024 11:49 AM IST
सार

कल्याण सीट पर श्रीकांत शिंदे का मुकाबला शिवसेना यूबीटी की उम्मीदवार वैशाली  दारेकर राणे से होगा। वैशाली साल 2009 का लोकसभा चुनाव कल्याण से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से लड़ चुकी हैं। इस बार वे शिवसेना यूबीटी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
maharashtra eknath shinde shiv sena annaounce candidate list from kalyan thane lok sabha seat list
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने कल्याण और ठाणे लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसके मुताबिक पार्टी ने कल्याण सीट से श्रीकांत शिंदे और ठाणे सीट से नरेश गणपत म्हस्के को टिकट दिया है। श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। 
विज्ञापन


शिवसेना यूबीटी की वैशाली दारेकर राणे से होगा श्रीकांत शिंदे का मुकाबला
कल्याण लोकसभा सीट पर श्रीकांत शिंदे का नाम पहले से ही तय था और सिर्फ औपचारिक एलान होना बाकी था। बीते महीने ही राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कल्याण लोकसभा सीट से श्रीकांत शिंदे के चुनाव लड़ने की बात कही थी। कल्याण सीट पर श्रीकांत शिंदे का मुकाबला शिवसेना यूबीटी की उम्मीदवार वैशाली  दारेकर राणे से होगा। वैशाली साल 2009 का लोकसभा चुनाव कल्याण से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से लड़ चुकी हैं। इस बार वे शिवसेना यूबीटी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


ठाणे सीट पर फंसा था पेंच
ठाणे सीट पर उम्मीदवार के एलान को लेकर भाजपा और शिवसेना में मतभेद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ठाणे सीट से भाजपा संजीव नाईक को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी। वहीं सीएम शिंदे अपने गृहनगर को छोड़ने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि काफी विचार विमर्श के बाद भाजपा ठाणे सीट को शिवेसना को देने पर राजी हो गई, लेकिन भाजपा ने शर्त रखी कि ठाणे में उम्मीदवार का एलान भाजपा के साथ चर्चा के बाद ही होगा। ठाणे सीट से शिवसेना यूबीटी के राजन विचारे चुनाव मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में राजन विचारे ने ही यहां से जीत दर्ज की थी। नासिक सीट पर अभी भी मतभेद हैं और अभी तक नासिक में उम्मीदवार का एलान नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिवसेना अब तक 10 सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार
शिवसेना इससे पहले आठ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। जिनमें दक्षिण मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मंडलीक, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटील, रामटेक से राजू पारवे, मावल से श्रीरंग बारणे और हातकणंगले से धैर्यशिल माने को टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा और एनसीपी महायुति गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही हैं। महायुति में सीटों का बंटवारा हो चुका है, लेकिन अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गठबंधन के तहत भाजपा राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं 14 सीटों पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और पांच सीटों पर अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ सकती है। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी को भी एक सीट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed