{"_id":"66537bdb05baf6678e0c1eb9","slug":"lok-sabha-polls-phase-6-turnout-now-at-63-36-pc-polling-percentage-in-phase-5-lowest-so-far-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls: छठे चरण में अब 63.36 फीसदी मतदान; पांचवें चरण में मतदान प्रतिशत अब तक का सबसे कम","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Polls: छठे चरण में अब 63.36 फीसदी मतदान; पांचवें चरण में मतदान प्रतिशत अब तक का सबसे कम
Sun, 26 May 2024 11:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 26 May 2024 11:44 PM IST
सार
Lok Sabha Polls: छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 58 सीट पर मतदान हुआ। 2019 के आम चुनाव में इसी चरण में मतदान (सात राज्यों की 59 सीट पर हुआ था) 64.4 फीसदी था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अब तक हुए छह चरणों के मतदान में से पांचवें चरण में सबसे कम 62.2 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 58 सीट पर मतदान हुआ। 2019 के आम चुनाव में इसी चरण में मतदान (सात राज्यों की 59 सीट पर हुआ था) 64.4 फीसदी था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (ईसी) के मुताबिक, 20 मई को हुए मतदान के पांचवें चरण में 62.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चौथे चरण में मतदान 69.16 फीसदी रहा, जो 2019 के संसदीय चुनाव में इसी चरण के मतदान की तुलना में 3.65 फीसदी अधिक है। तीसरे चरण में 65.68 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
2024 के चुनाव के दूसरे चरण में 66.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि 2019 के चुनाव में दूसरे चरण में 69.64 फीसदी मतदान हुआ था। मौजूदा आम चुनाव के पहले चरण में 66.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 2019 के चुनाव में पहले चरण में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन