फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Polls one lakh 85 crore voters cast vote first time Lok Sabha elections

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव में 1.85 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट, 2.39 लाख वोटर्स की उम्र 100 के पार

Thu, 14 Mar 2024 07:49 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 07:49 AM IST
सार

यूपी में 100 साल की उम्र से ज्यादा वाले मतदाताओं की संख्या 32,800 है, जबकि 24.2 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है।
यहां सबसे ज्यादा 12.2 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls one lakh 85 crore voters cast vote first time Lok Sabha elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आम चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का काम पूरा कर लिया है। फरवरी तक के आंकड़े बताते हैं कि देश में 100 साल की उम्र से ज्यादा मतदाताओं की संख्या 2.39 लाख है। 80 साल से ज्यादा मतदाताओं की संख्या 1.86 करोड़ है। 18-19 साल के यानी जो पहली बार वोट करेंगे, उनकी संख्या 1.85 करोड़ है। 20 से 29 साल वाले मतदाताओं की संख्या 19.75 करोड़ है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं। यहां 26 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर है। 56,800 मतदाताओं की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

विज्ञापन


यूपी में 100 साल की उम्र से ज्यादा वाले मतदाताओं की संख्या 32,800 है, जबकि 24.2 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है।
यहां सबसे ज्यादा 12.2 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।

दक्षिण भारत में जुड़ीं सर्वाधिक महिलाएं

  • इस बार नई मतदाता के रूप में सबसे ज्यादा महिलाएं दक्षिण भारत में जुड़ी हैं।
  • केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा और आंध्र प्रदेश में पुरुषों की तुलना में रिकॉर्ड महिलाएं जुड़ी हैं।
  • ऐसा रुझान मणिपुर, मेघालय, मिजोरम व नगालैंड में भी देखने को मिला है।


अरुणाचल में 33% वोटर 29 साल से कम

  • यूपी में 21% ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 29 साल से कम है।
  • तेलंगाना में 22%, कर्नाटक में 20%, तमिलनाडु में 19%, केरल में 16.4%, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और झारखंड में 27%, अरुणाचल प्रदेश में 33% और दादर नगर हवेली में 3.8% मतदाता 29 साल से कम के हैं।
  • विज्ञापन
  • 48,000 से अधिक मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।

यूरोप, उत्तर व दक्षिण अमेरिका की आबादी से ज्यादा मतदाता
देश में वोटरों की संख्या यूरोप और उत्तर-दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। 2019 में 91.1 करोड़, 2014 में 83.4 करोड़ मतदाता थे। 1951 में पहले चुनाव में मतदाता केवल 17.3 करोड़ थे, फिर भी यह उस समय का सबसे बड़ा चुनाव बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


12 लाख से ज्यादा मतदान बूथ
2019 में 10 लाख मतदान केंद्रों के मुकाबले, इस बार लगभग 12 लाख बूथ हैं। मतदान कर्मचारियों की तैनाती 1.2 करोड़ से बढ़कर 1.5 करोड़ हो सकती है, जो कि कई देशों के मतदाताओं से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed