फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Polls MPs with serious criminal cases increased by 163 percent between 2004-2019

कहानी चुनाव की: दो दशक में 163 फीसदी बढ़ गए गंभीर अपराध वाले सांसद, 2004 में 60 तो 2019 में 158 दागी चुने गए

Wed, 27 Mar 2024 06:12 AM IST
गुलाम अहमद आशीष चौरसिया, नई दिल्ली
आशीष चौरसिया, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 27 Mar 2024 06:12 AM IST
सार

एडीआर के पिछले चार आम चुनाव (2004 से 2019) के आंकड़ों पर नजर डालें, तो गंभीर अपराध वाले सांसदों की संख्या में 163 फीसदी, तो आपराधिक मामले वाले सांसदों की संख्या में 85 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls MPs with serious criminal cases increased by 163 percent between 2004-2019
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र का एक पक्ष यह भी है कि अपराध खत्म करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का दावा करने वाले राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए दागी सांसदों पर दांव लगानेे से पीछे नहीं रहते। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, गंभीर आपराधिक मामलों के बावजूद उन्हें सांसद बनाकर सदन में बैठाने से गुरेज नहीं करते। पिछले दो दशकों के आंकड़े देखें, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में कई सांसद ऐसे पहुंचे, जिनके ऊपर आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के पिछले चार आम चुनाव (2004 से 2019) के आंकड़ों पर नजर डालें, तो गंभीर अपराध वाले सांसदों की संख्या में 163 फीसदी, तो आपराधिक मामले वाले सांसदों की संख्या में 85 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2004 के लोकसभा चुनाव में गंभीर आपराधिक मामले वाले विजयी सांसदों की संख्या 60 थी, जो 2019 में 158 हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह 2004 में आपराधिक मामले वाले 125 माननीय संसद पहुंचे थे। 2019 में इनकी संख्या 232 हो गई। इन नेताओं पर मारपीट, भड़काऊ भाषण, धमकी देना, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं से अपराध जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक सांसद भाजपा के
2019 में आपराधिक मामले वाले कुल 232 सांसंद लोकसभा पहुंचे। इनमें से सबसे अधिक 116 सांसद भाजपा के, 29 कांग्रेस के, 10 डीएमके, 13 जदयू के और 9 तृणमूल के हैं। गंभीर आपराधिक मामले वाले 158 उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचे। इनमें से सबसे अधिक 87 सांसद भाजपा के, 19 कांग्रेस के, 60 डीएमके, 8 जदयू के और 4 तृणमूल के हैं।


करोड़पति सांसद 209 फीसदी बढ़े
2004 से 2019 के आम चुनाव के आंकड़ों के अनुसार करोड़पति सांसदों की संख्या में 209 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2004 में 153 सांसद करोड़पति थे। 2019 में यह संख्या बढ़कर 474 हो गई।
 
पिछले चुनाव में सर्वाधिक दागी
वर्ष दागी सांसद गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सांसद
2004 125 60
2009 158 86    
2014 186 119
 2019 232 158
 
88 प्रतिशत सांसद करोड़पति
वर्ष करोड़पति सांसद प्रतिशत
2004 153 30%
2009 302 58%
2014 442 82%
2019 474 88%

 

MP serious criminal cases
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed