फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Polls fourth phase voting violence in west bengal Clash between BJP-TMC updates

Polls: मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सामने आईं हिंसा की घटनाएं, आंध्र में विधायक ने मतदाता पर किया हमला

Mon, 13 May 2024 02:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 May 2024 02:04 PM IST
सार

दुर्गापुर में भी मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने बताया की पार्टी के पोलिंग एजेंटों को दुर्गापुर के टीएम स्कूल में स्थित मतदान केंद्र से बार-बार बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls fourth phase voting violence in west bengal Clash between BJP-TMC updates
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

देशभर में चौथे चरण के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी सदस्यों ने मतदान केंद्र के बाहर उनके कैंप में तोड़फोड़ की। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के एक सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमें नहीं मालूम की भाजपा क कैंप ऑफिस कहां है। हम केवल अपना काम कर रहे हैं। उन्हें सीसीटीवी कैमरा चेक करना चाहिए, तभी उन्हें मालूम चलेगा कि यह किसने किया। जिसने भी यह किया, उसे गिरफ्तार करना चाहिए। उन्हें मालूम है कि उन्हें यहां वोट नहीं मिलने वाला। इसलिए वह अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापुर में भी मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने कहा, "हमारे पोलिंग एजेंटों को दुर्गापुर के टीएम स्कूल में स्थित मतदान केंद्र से बार बार बाहर निकाला गया। बूथ नंबर 22 से अल्पना मुखर्जी, बूथ नंबर 83 से सोमनाथ मंडल और बूथ नंबर 82 से राहुल साहनी को टीएमसी के गुंडों ने मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।"

टीएमसी नेता राम प्रसाद हलदर ने इस झड़प को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सुबह के छह बजे ये लोग (भाजपा) केंद्रीय बलों के साथ आए और मतदाताओं को उकसाने लगे। हमने इसका विरोध किया। मतदाताओं ने भी इसका विरोध किया। वे बाहर से पोलिंग एजेंट लाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।"

आंध्र प्रदेश में विधायक ने मतदाता पर किया हमला
आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी के विधायक और विधानसभा के उम्मीदवार ए. शिवकुमार ने गुंटूर के तेनाली में एक मतदाता पर हमला किया। दरअसल, शिवकुमार कतार तोड़कर अपना वोट डालने गए, इसपर मतदाता ने आपत्ति जताई। मतदाता द्वारा आपत्ति जताने पर विधायक हिंसक हो गए और उन्होंने मतदाता पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed