फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Polls: BJP-Aam Aadmi Party clash on 'Ramrajya', know politics

AAP Ka Ram Rajya: 'रामराज्य' पर किसका दावा मजबूत, सुनीता केजरीवाल की अपील कितनी होगी कामयाब?

Fri, 19 Apr 2024 08:30 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:30 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के द्वारा रामनवमी के दिन रामराज्य नाम से वेबसाइट जारी करने पर भाजपा ने कड़ा हमला किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के कई नेता अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls: BJP-Aam Aadmi Party clash on 'Ramrajya', know politics
लोकसभा की सियासत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पर हमेशा यह आरोप लगता रहा है कि वह भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा नेता ये आरोप स्वीकार नहीं करते, लेकिन उनका एक दावा अवश्य रहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के शासन काल में 'राम राज्य' की तरह समाज के हर वर्ग के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र सरकार के कार्यों में समाज के किसी वर्ग से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा यहां तक रहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह विकास कर रहा है, तीसरे टर्म में जीत के बाद आने वाला समय देश के हर वर्ग के लिए ज्यादा खुशहाल और कल्याणकारी होगा। वे इसे रामराज्य की असली संकल्पना बताते हैं। 

विज्ञापन


आप का दावा
भाजपा का दावा कितना जमीनी है, और इसमें कितनी सच्चाई है, इस पर अलग-अलग दलों की राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इसी बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल ने 'रामराज्य' के नाम से एक वेबसाइट शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी सरकार और उसके नेताओं का दावा है कि जिस तरह दिल्ली की सरकार लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रही है, राम राज्य की असली संकल्पना यही है। उनका दावा है कि आने वाले समय में यही सुविधाएं देश के दूसरे हिस्सों में भी दी जाएंगी।    
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल करेंगी प्रचार
आम आदमी पार्टी में नंबर दो बनकर उभरीं अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल को पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। जल्द ही वे दिल्ली-पंजाब सहित देश के अलग-अलग राज्यों में आम आदमी पार्टी के रामराज्य की कहानी सुनाएंगी। राजनीतिक विश्लेषक कुमार राकेश का मानना है कि आम आदमी पार्टी को इस रणनीति का लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषकर दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जिन लोगों को दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वे इसके साथ जा सकते हैं। एक महिला होने के कारण जब सुनीता केजरीवाल जनता के बीच उतरेंगी, तो उसकी एक अलग अपील हो सकती है। देश की जनता के बीच उनकी भावनात्मक अपील उनकी पार्टी के लिए ऐसे समय में राम बाण सिद्ध हो सकती है, जिस समय शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के तमाम नेता घिरे हैं और उनमें से कई जेल में हैं।    

आप का रामराज्य कहना शर्मनाक- भाजपा
आम आदमी पार्टी के द्वारा रामनवमी के दिन रामराज्य नाम से वेबसाइट जारी करने पर भाजपा ने कड़ा हमला किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के कई नेता अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का विरोध कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें पता चल गया कि अब राम मंदिर बनना तय हो चुका है, इसके निर्माण में कोई बाधा नहीं आ सकती, तब उन्होंने इसके पक्ष में बयानबाजी शुरू कर दी। 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रामराज्य का दावा करने वाला कभी दिल्ली की गली-गली में शराब की दुकानें नहीं खोलेगा। उन्होंने कहा कि शराब, शिक्षा और स्वास्थ्य के हर क्षेत्र में घोटाला करने वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को रामराज्य की बात कहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। 

हम लाएंगे असली रामराज्य- आप    
वहीं, आम आदमी पार्टी इस बात पर पूरी तरह दृढ़ है कि दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में रामराज्य लाने का काम आम आदमी पार्टी ही करेगी। आम आदमी पार्टी नेता मालविका साहनी ने अमर उजाला से कहा कि जिस तरह दिल्ली में हर वर्ग को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी का लाभ मिल रहा है, इसे ही रामराज्य कहा जा सकता है। दिल्ली के एक भी बच्चे को पैसे की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जा रहा है। उन्हें हर तरह का कौशल प्रशिक्षण देकर शिक्षित और योग्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सही मायने में इसे ही रामराज्य कहा जा सकता है।


मालविका साहनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी नेताओं पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अब तक एक भी मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। यह बताता है कि अरविंद केजरीवाल को केवल फंसाकर उनकी राजनीति को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान राम ने हर बाधा दूर कर जनता के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया, उसी तरह उनके नेता भी देश की जनता के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed