फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   lok sabha elections 2024 sikkim arunachal pradesh assembly election hot seats

Election 2024: सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की 82 विधानसभा सीटों पर मतदान, इन चेहरों पर रहेंगी सबकी नजरें

Fri, 19 Apr 2024 11:21 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:21 AM IST
सार

सिक्किम के सीएम प्रेम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग सीट पर विपक्षी एसडीएफ के अध्यक्ष और पांच बार के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को टक्कर देंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रेम तमांग दो विधानसभा क्षेत्रों सोरेंग-चाकुंग और रेनॉक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। 

विज्ञापन
lok sabha elections 2024 sikkim arunachal pradesh assembly election hot seats
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी - फोटो : चुनाव आयोग

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की 82 सीटों के लिए मतदान जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा के पहले चरण में पूर्वोत्तर की 25 में से 14 सीटों पर भी मतदान हुआ है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अरुणाचल की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 50 पर मतदान हुआ। अरुणाचल में जहां दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वहीं सिक्किम में एकमात्र संसदीय सीट के लिए लोग मतदान कर रहे हैं।

विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश की 50 सीटों पर ही हो रहा मतदान
उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 10 में भाजपा चुनाव से पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू, डिप्टी सीएम चाउना मेन भी शामिल हैं। पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी 9 सीटों पर भी इसी तरह बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली। उल्लेखनीय है कि इस समय राज्य में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन


सिक्किम में 146 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
सिक्किम विधानसभा की 32 सीटों के लिए 146 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज इनका भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। यहां पर इस समय सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सरकार है। यहां पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 12 सीटें रिजर्व हैं। इस बार सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है निवर्तमान सीएम प्रेम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग सीट पर विपक्षी एसडीएफ के अध्यक्ष और पांच बार के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को टक्कर देंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रेम तमांग दो विधानसभा क्षेत्रों सोरेंग-चाकुंग और रेनॉक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। जबकि विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार उत्प्रेती को अरिथांग विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। एसकेएम ने नौ मंत्रियों को टिकट दिया है और दो का टिकट काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल उम्मीदवारों में 12 महिलाएं
सिक्किम में लगभग 50 प्रतिशत मतदाता महिला हैं, लेकिन इस बार सिक्किम विधानसभा मैदान में 146 उम्मीदवारों में से केवल 12 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 15 महिला उम्मीदवार थीं। इस बार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2019 के चुनावों में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। सिक्किम में कुल मतदाता 4.66 लाख हैं, जिनमें से 2.31 लाख महिलाएं हैं। निवर्तमान सिक्किम विधानसभा (एसएलए) में तीन महिला विधायक थीं। मेली से फरवंती तमांग, रंगांग यांगगांग से राजकुमारी थापा और जूम-सलघारी (एससी) से सुनीता गजमेर।


पूर्वोत्तर की 25 में से 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज
असमः असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं, उनमें से पांच सीटों पर आज मतदान हो रहा है। आज ऊपरी असम के डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर में मतदान चल रहा है।

मेघालय: यहां पर लोकसभा की दो सीटें हैं तुरा और शिलांग हैं। दोनों ही लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में भी लोकसभा की दो सीटों पूर्वी और पश्चिम पर मतदान हो रहा है। 

नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम : इन तीनों ही राज्यों में लोकसभा की एक-एक सीट हैं। जहां पर आज मतदान होना है।

त्रिपुरा और मणिपुर: इन दो राज्यों में लोकसभा की दो-दो सीटें हैं। पहले फेज में इन दो राज्यों में एक-एक लोकसभा सीटों पर आज लोग वोट डाला जा रहा है।

इन चेहरों पर रहेगी सबकी नजर
सर्बानंद सोनोवाल: डिब्रूगढ़
किरेण रिजिजू: अरुणाचल प्रदेश पश्चिम
गौरव गोगोई: जोरहाट
बिप्लव कुमार देब: त्रिपुरा वेस्ट
कूच बिहार: निशिथ प्रामाणिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed