{"_id":"6603644edfb35673aa0932cc","slug":"lok-sabha-elections-2024-congress-drops-mani-shankar-aiyar-fields-r-sudha-from-mayiladuthurai-tamil-nadu-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने काटा मणिशंकर अय्यर का टिकट, मयिलादुथुराई से आर सुधा को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने काटा मणिशंकर अय्यर का टिकट, मयिलादुथुराई से आर सुधा को बनाया प्रत्याशी
Wed, 27 Mar 2024 05:42 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 27 Mar 2024 05:42 AM IST
सार
मणिशंकर अय्यर की परंपरागत मानी जाने वाली तमिलनाडु की मयिलादुथुराई लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उनकी जगह पर वकील आर सुधा को उम्मीदवार बनाया है। आर सुधा तमिलनाडु महिला कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar - R Sudha
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची की खास बात यह है कि पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का टिकट काट दिया गया है। मणिशंकर अय्यर की परंपरागत मानी जाने वाली तमिलनाडु की मयिलादुथुराई लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उनकी जगह पर वकील आर सुधा को उम्मीदवार बनाया है। आर सुधा तमिलनाडु महिला कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।
सुधा की एक्स प्रोफाइल के अनुसार, वह मद्रास हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष हैं। कांग्रेस की सक्रिय सदस्य होने के साथ वह पार्टी की तमिलनाडु इकाई की आधिकारिक मीडिया प्रवक्ता हैं। पिछले साल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया था।
छत्तीसगढ़ से चार उम्मीदवारों की घोषणा...
इसके अलावा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों के लिए भी चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस तरह से अब तक पार्टी ने कुल 194 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सातवीं सूची में पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह को मैदान में उतारा है। रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से वीरेश ठाकुर को टिकट दिया गया है।