फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Elections 2024 Campaigning Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rahul Priyanka Gandhi

LS Polls: झारखंड में पीएम मोदी तो बंगाल में गरजेंगे अमित शाह; अमेठी में स्मृति के पक्ष में माहौल बनाएंगे नड्डा

Tue, 14 May 2024 03:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 03:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नामांकन करेंगे। इससे पहले वह श्री कालभैरव के दर्शन-पूजन कर विजयश्री का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वह झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में दो लोकसभा सीटों पर जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Campaigning Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rahul Priyanka Gandhi
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए मतदान होना है। सियासतदान भी धुंआधार प्रचार कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साढ़े 11 बजे उत्तरप्रदेश के वाराणसी से नामांकन करेंगे। इससे पहले वह सुबह 10 बजे श्री कालभैरव के दर्शन-पूजन कर विजयश्री का आशीर्वाद लेंगे। भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे वह झारखंड के कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

गृह मंत्री शाह का बंगाल दौरा 
गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। वह दो लोकसभा सीटों पर रैलियां कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। शाह की पहली जनसभा बनगांव रेलवे स्कूल ग्राउंड में दोपहर ढाई बजे होगी। इसके बाद वह उलुबेरिया लोकसभा के लिए रवाना होंगे। भाजपा के मुताबिक उनकी दूसरी जनसभा बीटल फुटबॉल प्ले ग्राउंड अमटा में दोपहर चार बजे होगी।  

विज्ञापन

अमेठी में स्मृति के लिए वोट मांगेंगे नड्डा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरप्रदेश के अमेठी में दोपहर 3:40 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वह रामलीला मैदान में केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, सोमवार को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण के मतदान के साथ ही कुल 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चार चरणों में कुल 378 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed