फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Elections 2024 BJP Second list, Why No Candidates from UP announced Know reasons

लोकसभा चुनाव: आखिर क्यों नहीं जारी हुई यूपी भाजपा की सूची, यह है असली वजह

Thu, 14 Mar 2024 05:39 AM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:39 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश की सीटों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी। इसी वजह से उत्तर प्रदेश की सूची जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 BJP Second list, Why No Candidates from UP announced Know reasons
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी बहुप्रतीक्षित सूची बुधवार देर शाम को जारी कर दी। लेकिन इस सूची में उत्तर प्रदेश की एक भी सीट शामिल नहीं है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची को लेकर उत्तर प्रदेश के वर्तमान सांसदों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। फिलहाल बताया यही जा रहा है कि अब भाजपा की तीसरी सूची में उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद बल्कि एनडीए गठबंधन में शामिल दलों की फिलहाल अगली सूची आने तक धड़कनें बढ़ी रहेंगी।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम को 72 प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात सीट, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20 सीट, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20 सीट, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। जबकि इस सूची में उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश की सीटों को लेकर कोई चर्चा भी नहीं हुई थी। इसी वजह से उत्तर प्रदेश की सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अगली चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे उम्मीदवार
हालांकि सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही है कि कुछ प्रत्याशियों के नाम को लेकर असमंजस बना हुआ है। इसमें तीन प्रमुख सीटें शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक एक सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दूसरी पूर्वांचल और एक अवध की सीट भी शामिल है। हालांकि इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि किसी भी सीट को लेकर कोई असमंजस नहीं है। बल्कि सभी सीटों पर जो निर्णय लिए जाने हैं उनकी प्रगति के आधार पर ही सीटों पर नाम फाइनल किए जाएंगे। उनका कहना है कि जल्द ही होने वाली चुनाव कमेटी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश की सीटों पर भी फैसला हो जाएगा।

दूसरी सूची में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय किए गए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया था। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी पहली सूची में थे। जबकि भाजपा की दूसरी सूची में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर जैसे केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed