फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidate List Update Parliamentary Board Yediyurappa

BJP Candidate List: 'भाजपा की दूसरी सूची बुधवार को आने की संभावना'; पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने दिए बड़े संकेत

Mon, 04 Mar 2024 04:43 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 04 Mar 2024 04:43 PM IST
सार

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा की दूसरी सूची बुधवार को आने की संभावना व्यक्त की गई है। कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने इस बात के संकेत दिए हैं। बता दें कि येदियुरप्पा भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidate List Update Parliamentary Board Yediyurappa
बीएस येदियुरप्पा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची जल्द जारी होने की संभावना है। कद्दावर भाजपाई बीएस येदियुरप्पा ने बताया है कि भाजपा बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची बुधवार कोजारी किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। प्रत्याशियों की सूची पर पार्टी आधिकारिक तौर पर जल्द ही अहम अपडेट शेयर करेगी।सोमवार को येदियुरप्पा ने कहा कि वे बुधवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सहित दूसरे प्रदेशों की संसदीय सीटों पर भी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा , 'मेरा मानना है कि परसों सूची फाइनल हो जाएगी। राष्ट्रीय नेता सूची पर अंतिम फैसला करेंगे।'
विज्ञापन


आलाकमान करेगा अंतिम फैसला, राष्ट्रीय नेतृत्व का मन भांपना आसान नहीं
क्या भाजपा की दूसरी सूची में कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा? इस सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, अब संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है। कर्नाटक में नए प्रत्याशियों के नाम पर दांव लगाने के बारे में येदियुरप्पा ने कहा, 'इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या चल रहा है।' उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ही अंतिम फैसला करेगा।
विज्ञापन


पहली सूची में 195 उम्मीदवारों की घोषणा
गठबंधन सहयोगी जनता दल सेकुलर (जेडीएस) को कितनी सीटें दी जाएंगी? इस सवाल पर येदियुरप्पा ने मौन साध लिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर जल्द समझौता किया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। दो मार्च को जारी इस सूची में पार्टी ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed