{"_id":"65f5ccb07e48b23d7e0583d1","slug":"lok-sabha-elections-2024-andhra-pradesh-ysr-congress-ex-mla-kapu-ramachandra-reddy-joins-bjp-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: आंध्र प्रदेश में सीएम जगन के पुराने सहयोगी का मोहभंग; पूर्व विधायक केआर रेड्डी ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
सियासत: आंध्र प्रदेश में सीएम जगन के पुराने सहयोगी का मोहभंग; पूर्व विधायक केआर रेड्डी ने थामा भाजपा का दामन
Sat, 16 Mar 2024 10:15 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:15 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के पूर्व विधायक (एमएलए) कापू रामचंद्र रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 से चंद हफ्ते पहले का यह घटनाक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व वाईएसआर कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन
- फोटो : ani
विस्तार
आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के पूर्व विधायक कापू रामचंद्र रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल जनवरी में रेड्डी को वाईएसआऱ कांग्रेस की तरफ से टिकट न मिलने की खबर आई। इसके बाद उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस छोड़ दी।
सीएम जगन के कार्यकाल में लिंगायत समुदाय के लोगों का कल्याण नहीं
भाजपा का दामन थामने के बाद रेड्डी ने कहा, उन्हें घर लौटने जैसा एहसास हो रहा है है। बकौल रामचंद्र रेड्डी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांतों और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पिछले पांच साल के कार्यकाल में लिंगायत समुदाय के लोगों का कल्याण करने पर ध्यान नहीं दिया। सरकार की प्राथमिकता में ये लोग शामिल नहीं रहे।
कापू रामचंद्र रेड्डी समेत कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए
आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने वाईएसआर कांग्रेस के पूर्व विधायक कापू रामचंद्र रेड्डी समेत कई अन्य नेताओं का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।