{"_id":"665bc80355eb5f103106ad59","slug":"lok-sabha-elections-2024-65-08-voting-in-all-seven-phases-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के सातों चरणों में 65.08% मतदान, अंतिम चरण में पड़े 62.36 फीसदी वोट","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के सातों चरणों में 65.08% मतदान, अंतिम चरण में पड़े 62.36 फीसदी वोट
Sun, 02 Jun 2024 06:47 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:47 AM IST
सार
Lok Sabha Elections: सातवें चरण में यूपी व पंजाब की 13-13, बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हुआ। ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों व हिमाचल विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान कराया गया।
विज्ञापन
vote voting new
- फोटो : istock
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा के बीच सातवें व आखिरी चरण के मतदान के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए मैराथन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को आखिरी चरण में सात राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर 62.36 फीसदी वोट पड़े हैं। यूपी में 55.59% मतदान हुआ। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, सातों चरणों में कुल 64.98 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में सभी चरणों में 67.4 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
बंगाल की बशीरहाट सीट के संदेशखाली में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। कई लोग घायल हो गए। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।
विज्ञापन
सातवें चरण में यूपी व पंजाब की 13-13, बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हुआ। ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों व हिमाचल विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान कराया गया।
विज्ञापन
चरणवार मतदान
पहला 66.14%
दूसरा 66.71%
तीसरा 65.68%
चौथा 69.16%
पांचवां 62.20%
छठा 63.37%
सातवां 62.36%