फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Elections 2024 3rd Phase Polling on 7th May Campaigning ends News Updates in hindi

3rd Phase Polls: चुनाव प्रचार थमा, 11 राज्यों में 7 मई को मतदान, दांव पर शाह-दिग्विजय जैसे दिग्गजों की किस्मत

Sun, 05 May 2024 09:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 3rd Phase Polling on 7th May Campaigning ends News Updates in hindi
तीसरे चरण में दिग्गजों की किस्मत पर दांव - फोटो : amarujala

लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे थम गया। तीसरे चरण में 11 राज्यों की 92 सीटों सात मई मतदान होंगे। इस चरण में कुल 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें से करीब 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला (राजकोट), केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।

विज्ञापन

तीसरे चरण में इन राज्यों की इतनी सीटों पर मतदान

  1. गुजरात 25
  2. कर्नाटक 14
  3. महाराष्ट्र 11
  4. मध्य प्रदेश 8
  5. छत्तीसगढ़ 7
  6. बिहार 5
  7. असम 4
  8. उत्तरप्रदेश 10
  9. पश्चिम बंगाल 4
  10. गोवा 2
  11. दादर-नागर हवेली 2

चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार
अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं को लुभा सकते हैं। किसी भी तरह की प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। 18वीं लोकसभा के लिए अब तक दो चरणों में 190 सीटों पर मतदान हो चुका है, तीसरे चरण में इसके लिए 2963 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 1563 नामांकन वैध पाए गए थे और अब चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ठोंका ताल
प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ताल ठोंक कर संदेश दिया। राहुल गांधी ने तेलंगाना, मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। राजनाथ सिंह ने हल्ला बोल की तर्ज पर आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में कहा कि अगर सत्ता में आए तो एक देश एक चुनाव प्रणाली लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिग्गज भी मैदान में

  1. मैनपुरी से डिंपल यादव
  2. राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
  3. बारामती से सुप्रिया सुले 
  4. बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान
  5. विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed