फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election: Priyanka gandhi and Rahul gandhi may contest election from Rae Bareli and Amethi!

Lok Sabha Election: प्रियंका रायबरेली और अमेठी से राहुल लड़ेंगे चुनाव! गुरुवार दोपहर को लग सकती है अंतिम मुहर

Wed, 06 Mar 2024 07:29 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 06 Mar 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों का चयन तकरीबन तय हो गया है। सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने से खाली हुई रायबरेली की सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात तय हुई है...
loader
Lok Sabha Election: Priyanka gandhi and Rahul gandhi may contest election from Rae Bareli and Amethi!
Lok Sabha Election: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण सीटों अमेठी और रायबरेली पर गांधी परिवार के ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला करीब-करीब तय हो चुका है। तय हुआ है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। जबकि राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसका आधिकारिक फैसला गुरुवार को होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में होगा। फिलहाल दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर गांधी परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से मांग कर रहे थे। पार्टी से जुड़े नेता मानते हैं कि अगर राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से लड़ते हैं, तो इसका सियासी फायदा पार्टी को अन्य सीटों पर भी होगा।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों का चयन तकरीबन तय हो गया है। सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने से खाली हुई रायबरेली की सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात तय हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें इशारों में जिसका जिक्र किया था, वो प्रियंका गांधी ही थीं। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की हुई व्यक्तिगत बैठकों में उनको रायबरेली से प्रत्याशी बनाने की बात कही जा चुकी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका कोई एलान नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा यही है कि गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी।

सिर्फ रायबरेली ही नहीं बल्कि पिछले चुनाव में हारी हुई अमेठी सीट पर भी गांधी परिवार से चुनाव लड़ने की योजना बन चुकी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अमेठी से राहुल गांधी को ही फिर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। दरअसल पिछले चुनाव में राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। अगले कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर तमाम तरह की कयासबाजी चल रही थी। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

दरअसल यहां से हारने के बाद राहुल गांधी की इस सीट पर कम हुई सक्रियता भी इस बात को बल देती रही कि संभव है यहां से राहुल चुनाव न लड़ें। लेकिन राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के नेता लगातार इसी सीट से चुनाव लड़ने की बात करते रहे। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में रायबरेली और अमेठी सीट पर प्रियंका और राहुल के नामों की घोषणा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने से कांग्रेस पार्टी न सिर्फ मजबूत होगी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा सीटें भी जीतेगी। उनका कहना है कि बीते कुछ समय से लगातार राहुल और प्रियंका के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग भी उठती रही है। इसलिए सिर्फ रायबरेली और अमेठी से लगते हुए लोकसभा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक बड़ा संबल दोनों नेताओं के लड़ने से मिल सकता है।

हालांकि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ रणनीतिकारों के मुताबिक अभी रायबरेली और अमेठी में राहुल और प्रियंका के नामों की आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी रायबरेली और अमेठी में चौंकाने वाले नाम दे सकती है। हालांकि चौंकाने वाले नाम कौन होंगे, उसे लेकर वह बहुत ज्यादा बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed