फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok sabha election 2024 phase six 39 percent candidates crorepati

LS Polls: छठे चरण के 39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, प्रति प्रत्याशी औसत संपत्ति 6.21 करोड़

Fri, 17 May 2024 06:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 06:41 AM IST
सार

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा ने 482 करोड़ और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने 169 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 phase six 39 percent candidates crorepati
चुनाव आयोग (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे 39 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 6.21 करोड़ है। दरअसल, छठे चरण में कुल 866 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 338 करोड़पति हैं। 

विज्ञापन

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा ने 482 करोड़ और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने 169 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

विज्ञापन

भाजपा के सबसे अधिक उम्मीदवार करोड़पति 
बड़ी पार्टियों में बीजद के सभी छह उम्मीदवार, राजद और जदयू के चार-चार, भाजपा के 51 में से 48 (94%) प्रत्याशी करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के 12 में से 11, कांग्रेस के 25 में से 20 आम आदमी पार्टी (आप) के पांच में से 4 और तृणमूल के 9 में से 7 प्रत्याशियों ने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

180 के खिलाफ आपराधिक मामले 
866 उम्मीदवारों में से लगभग 180 (21 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 866 में से 141 (16 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

कम से कम 12 उम्मीदवारों ने ऐसे मामलों की घोषणा की है, जिनमें उन्हें दोषी ठहराया गया है और छह उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या (आईपीसी धारा -302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed