Lok Sabha Election 2024 Live: आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- चार जून के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन निश्चित
{"_id":"6635b8842065445793060fa6","slug":"lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-result-dates-parties-congress-bjp-campaign-rally-news-in-hindi-2024-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- चार जून के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन निश्चित","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Sat, 04 May 2024 03:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 04 May 2024 03:21 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर कई बड़े नेता प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। पीएम मोदी आज यूपी के कानपुर में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कई और बड़े नेता अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर जोर दे रहे हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:20 PM, 04-May-2024
पश्चिम बंगाल के चुनाव में लुभाने के लिए AI का इस्तेमाल- VIDEO
चुनाव प्रचार में अलग-अलग हथकंडे अपनाने वाली राजनीतिक पार्टियां तकनीक का भी जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में वाम दल- सीपीआई (एम) वोट मांगने के लिए पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का सहारा ले रहा है। दिवंगत मुख्यमंत्री के सजीव चित्रण के लिए आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के जरिए वीडियो का उपयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में देखा जा सकता है कि संदेशखाली से लेकर बेरोजगारी और पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात करते हुए वाम दल ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है।AI generated Buddhdeb Bhattacharjee, ex #WestBengal CM & #CPM leader, appeals for votes for Left, democratic & secular candidates, attacks #TMC #BJP. Very new age. The tone and tenor, of an era perhaps lost forever. 1/6 #CPM #Buddha #Bengal#Elections2024 #AIBuddha pic.twitter.com/JhJDQ6m7qE
— Monideepa Banerjie (@Monideepa62) May 4, 2024
05:49 PM, 04-May-2024
ओडिशा: सीएम पटनायक की मौजूदगी में वीके पांडियन का भाषण
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी नौकरशाह रहे वीके पांडियन को चुनावी सरगर्मियों के बीच रायगडा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते देखा गया। वयोवृद्ध राजनेता पटनायक की मौजूदगी में बीजद की यह रैली पांडियन की चुनिंदा जनसभाओं में है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक पांडियन रैलियों में भाषण जैसी गतिविधियों में बहुत सक्रिय नहीं रहे हैं।#WATCH | 5T Chairman & BJD leader VK Pandian addressed a public rally at Tikiri in Rayagada district. pic.twitter.com/T60tCfJOZj
— ANI (@ANI) May 4, 2024
विज्ञापन
02:55 PM, 04-May-2024
कांग्रेस का एक और विभाजन तय: आचार्य प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है। प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है। 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी। एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का।"02:38 PM, 04-May-2024
असम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभी सीट से चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "कांग्रेस डर गई, मैदान से भाग गई। वे(राहुल गांधी) लड़ नहीं सकते, उनमें हिम्मत नहीं है।"
02:12 PM, 04-May-2024
केएल शर्मा के पीछे कांग्रेस ने लगाया जोर
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''केएल. शर्मा हमारी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वे 40 साल से अमेठी और रायबरेली में काम कर रहे हैं। स्मृति ईरानी तो पांच साल से हैं लेकिन केएल शर्मा पिछले 40 साल से वहीं हैं। के एल शर्मा स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे और राहुल गांधी भी निश्चित रूप से रायबरेली से जीतेंगे। 4 जून को INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा।"01:44 PM, 04-May-2024
लालू परिवार बिहार नहीं है: रविशंकर प्रसाद
राजद नेता तेजस्वी यादव के 'देश के प्रधानमंत्री हिंदू, राष्ट्रपति हिंदू, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिंदू, तीनों सेनाध्यक्ष हिंदू है फिर भी ये लोग कह रहे है कि धर्म खतरे में है।' वाले बयान पर पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "वे (तेजस्वी यादव) संविधान 'खतरे में-खतरे में' बोलते हैं, उनके पिता को मीसा मामले में किसने बंद किया था? तेजस्वी यादव मैं आप पर बोलता नहीं हूं, आज पहली बार बोल रहा हूं कि लालू यादव का परिवार बिहार नहीं है। लालू यादव का परिवार सिर्फ उनका परिवार है। ये लूट की सरकार नहीं है। कृपा करके सनातन पर टिप्पणी ना करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 04-May-2024
प्रियंका को टिकट न मिलने पर कांग्रेस के इस पूर्व नेता ने की बात
गुजरात: भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, "सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा थी की प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें और राहुल गांधी अमेठी से लड़ें।अच्छा नैरेटिव सेट करने का मौका था। किसी और को वहां से खड़ा करना मुझे नहीं लगता है कि अमेठी के लोगों को ये अच्छा लगेगा ये साफ दिख रहा है कि किसी सलाहकार के द्वारा ये प्रियंका गांधी को रोकने के लिए ये किया जा रहा हो।"12:57 PM, 04-May-2024
लोकसभा चुनाव पर वित्त मंत्री बोलीं- 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा
महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "चुनाव अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। पहला चरण भी हमारी उम्मीदों के अनुरूप गया है। हम अच्छा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भाजपा के लिए 370+ और NDA के लिए 400 के पार का जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा किया जाएगा।"12:36 PM, 04-May-2024
राहुल के दो सीटों से लड़ने पर खरगे के बेटे ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, "पीएम मोदी जो कहना चाहें कह सकते हैं। उन्होंने भी तो गुजरात से होते हुए और वाराणसी से चुनाव लड़ा। वे भी डर कर ही वाराणसी गए थे क्या?... संविधान हमें कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार देता है। हमें भाजपा की अनुमति की जरूरत नहीं है। बात डरने और घबराने की है तो प्रधानमंत्री मणिपुर जाने से क्यों डर रहे हैं?"12:11 PM, 04-May-2024