{"_id":"66358641b889776d13097573","slug":"lok-sabha-election-2024-exclusive-interview-with-aimim-chief-asaduddin-owaisi-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Interview : 'दलित-मुस्लिम और पिछड़ा सबका आरक्षण खत्म करेगी भाजपा, इसमें संशय नहीं', अमर उजाला से बोले ओवैसी","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Interview : 'दलित-मुस्लिम और पिछड़ा सबका आरक्षण खत्म करेगी भाजपा, इसमें संशय नहीं', अमर उजाला से बोले ओवैसी
सार
कांग्रेस के भाजपा से साठगांठ के आरोपों पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि हमें बी-टीम बताने वाले भाजपा से बहुत अलग नहीं हैं। भाजपा की तरह कांग्रेस भी मुसलमानों को सियासी परिदृश्य से गायब कर रही है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा सीट से चार बार के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की घेरेबंदी के बाद चिलचिलाती धूप में गली-गली पैदल प्रचार कर रहे हैं। रास्ते में कोई शाल पहना रहा है, कोई फूल-माला। वह लोगों से खैरियत पूछते वक्त वोट डालने और जीत की दुआ करने की अपील तो करते ही हैं, चुनिंदा लोगों को शाम की मजलिस में आने का न्योता भी देते हैं। इसी मेल-मिलाप के बीच ओवैसी से बात की नवीन सिंह पटेल ने...
विज्ञापन
सवाल: चुनाव में क्या मुद्दे हैं आपके?
जवाब: देश को सांप्रदायिकता से बचाना है, संविधान को बचाना है। विकास का मुद्दा है...। हमारी लड़ाई मोदी से है, उनकी विचारधारा से है।
सवाल: गिनती की सीटों पर लड़कर बचाएंगे?
जवाब: एआईएमआईएम की राजनीति का अपना तरीका है। पार्टी देखती है कि कहां लड़ना है, कहां नहीं। हमारे लड़ने पर सवाल उठाए जाते हैं, नहीं लड़ते तो भी उठाते हैं। प्रत्याशी कांग्रेस के पर्चा वापस ले रहे हैं, इल्जाम मुसलमानों के हिस्से आ रहे हैं। ...यह धार्मिक आधार पर पक्षपात ही तो है कि हैदराबाद को मुस्लिम बाहुल्य बोलते हैं, जबकि बनारस को हिंदू बाहुल्य नहीं बोलते।
विज्ञापन
सवाल: दलितों-मुस्लिमों के आरक्षण मुद्दा फिर गूंज रहा है। भाजपा ने स्पष्ट भी किया है। इस पर आप क्या कहते हैं।
जवाब: भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। यह लोग दलितों-पिछड़ों, मुस्लिमों...सबका आरक्षण खत्म कर देंगे। यह संशय नहीं, हकीकत है। संघ नेताओं ने किताबों में यही लिख रखा है। हमारा कहना है कि तेलंगाना व आंध्र में मुस्लिमों का आरक्षण धार्मिक नहीं, सामाजिक रूप से पिछड़ेपन के आधार पर है। सामाजिक पिछड़े वर्ग की आबादी 80% है। इनके लिए आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाने की मांग भी हमने संसद में उठाई, लेकिन भाजपा राजी न हुई। विडंबना है कि 20% आबादी को गरीबी के आधार पर 10% आरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
सवाल: आप कहते हैं कि भाजपा हिंदुओं का ध्रुवीकरण करती है, लेकिन आप भी तो मुस्लिमों को आगे रखकर राजनीति करते हैं। फर्क क्या है?
जवाब: 2004 से मजलिस (एआईएमआईएम) संभाल रहा हूं। प्रो-मुस्लिम पॉलिटिक्स कर रहा होता तो अब तक प्रधानमंत्री बन गया होता...।
सवाल: ...आप खेल तो बिगाड़ ही देते हैं कई दलों का?
जवाब: डिबेट रख लीजिए इस पर...। 40 साल से भाजपा को हरा रहे हैं। अमेठी में आप (राहुल गांधी) हार जाते हैं...हम तो वहां नहीं होते। कांग्रेस नेता हिंदू प्रत्याशियों के कारण हारते हैं, तब कुछ नहीं बोलते, हम मुसलमान लड़ा दें तो इल्जाम लगाने लगते हैं। अखिलेश यादव यूपी में 4 चुनाव हार चुके हैं। हर सीट पर तो हम नहीं लड़े। फिर क्यों हारे, यह सवाल कोई नहीं पूछता उनसे।
सवाल: कांग्रेस कहती है भाजपा से साठगांठ के कारण ही आप पर ईडी छापे नहीं पड़ रहे।
जवाब: देश में किस पार्टी के अध्यक्ष पर ईडी का छापा पड़ा? न हम सत्ता में रहे और न मंत्री बने। ऐसा भी नहीं कि हमारे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, पर वो लोग सरेआम आसूं बहाते नहीं दिखे। एक बात और...हमें बी-टीम बताने वाले भाजपा से बहुत अलग नहीं हैं। भाजपा की तरह कांग्रेस भी मुसलमानों को सियासी परिदृश्य से गायब कर रही है।
सवाल: आपके खिलाफ खड़ीं भाजपा प्रत्याशी माधवी लता का आरोप है कि आप फर्जी मतों से जीतते हैं, बुर्का पहनाकर पुरुषों से वोट डलवाते हैं।
जवाब: पागल हैं...। अकल नहीं है उनको...। अरे भाई वोटर लिस्ट चुनाव आयोग बनाता है, हम नहीं। नाम जोड़ने-खारिज करने को लेकर आपत्तियां मांगी जाती हैं। दरअसल, बरसों पहले यह शिकायत भाजपा नेता शशिधर रेड्डी और एक कांग्रेसी नेता ने की थी। उसी को कॉपी-पेस्ट करके कहा गया है कि हैदराबाद में पांच लाख वोट बोगस हैं। जांच हुई, मिले सिर्फ 20 हजार...वो भी जिनका इंतकाल हो गया है। यह सच्चाई आ जाने के बाद सन्नाटा है। ...बोगस वोटिंग का मसला हार के बहाने तलाशने का एक तरीका है।
सवाल: वह कहती हैं, हवा में चलाए सांकेतिक तीर को आपने एडिट करके प्रसारित कराया?
जवाब: धर्मस्थल की तरफ तीर चलाएं और बताएं उसे अमन का... वाहजी। माधवी लता ने तीर चलाकर तेलंगाना में दंगा भड़काना चाहा था, लेकिन अमन पसंद जनता ने कामयाब नहीं होने दिया। भाजपा का यही असली चेहरा है। उसे एडिट करके फैलाने का आरोप बकवास है।
सवाल: उनका आरोप यह भी है कि आपने लंदन में पांच हजार करोड़ का घर ले रखा है?
जवाब: कोई घर है मेरा तो ले लें उसे। ...मैंने दे दिया उनको। बकवास आरोप लगाते हैं लोग।...दरअसल, जिस वक्त मैं ऑक्सफोर्ड में पढ़ने गया तो घर वालों ने सपोर्ट किया। फिर भी, हमने जींस की एक दुकान में काम किया। पढ़ने गए दूसरे छात्रों की तरह हमें भी मेहनत करनी पड़ी।