बारामती: मंच पर खड़े शरद पवार की ओर युवक ने फेंका माइक, बेटी के समर्थन में कर रहे थे प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) प्रमुख पर एक युवक ने लैपल माइक फेंका। हालांकि, एक सुरक्षाकर्मी की फुर्ती से वे बच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि शरद पवार सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक स्थाई पत्रकार ने सही से आवाज न आने के कारण उन्होंने मंच की ओर माइक फेंक दिया। उनका इरादा पवार को चोट पहुंचाना या कोई दुर्भावनापूर्ण नहीं था। पत्रकार को माइक फेंकने की बजाए किसी व्यक्ति को दे देना चाहिए था।
पुणे में पवार बोले- राम मंदिर पर अब कोई चर्चा नहीं कर रहा
वहीं, पुणे जिले के पुरंदर में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अब कोई चर्चा नहीं कर रहा है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। राम मंदिर का मुद्दा अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि एक बैठक में कुछ महिलाओं ने शिकायत की और बताया कि वहां भगवान राम की मूर्ति तो प्रतिष्ठित कर दी गई है लेकिन माता सीता को प्रतिष्ठित नहीं किया गया है।
पवार की टिप्पणियों पर भाजपा की प्रतिक्रिया
पवार की टिप्पणी पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कोई भी टिप्पणी करने से पहले राम मंदिर के बारे में जानकारी एकत्र करनी चाहिए। बावनकुले ने कहा कि भगवान राम वहां अपने बाल रूप में हैं लेकिन पवार साहब सिर्फ राजनीति करने में जुटे हैं। पवार साहब अपनी बहु को बाहरी बताते हैं तो माता सीता के बारे में उनकी टिप्पणी सिर्फ पाखंड के अलावा और कुछ नहीं है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से कहा था कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले असली पवार हैं और एक बाहर से आ रही हैं।