फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Karnataka Lok Sabha election Rahul Gandhi said fight between two ideologies BJP Congress

राहुल गांधी बोले: यह चुनाव दो विचारों की लड़ाई, कांग्रेस संविधान के लिए तो भाजपा इसे खत्म करने के लिए लड़ रही

Wed, 17 Apr 2024 05:31 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ 22 से 25 अमीर लोगों की सरकार है लेकिन अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आती है तो हमारी सरकार आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए काम करेगी। 

विज्ञापन
Karnataka Lok Sabha election Rahul Gandhi said fight between two ideologies BJP Congress
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जो संविधान के लिए लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर जोर डालते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन केंद्र में सरकार बनाती है वह आम आदमियों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सरकार होगी।

विज्ञापन

लोकतंत्र को खत्म करना चाहती भाजपा: राहुल
राज्य के मान्डया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। इसमें एक तरफ कांग्रेस और इंडी एलाइंस है, जिसने देश के लिए लंबी लड़ाई है। कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है तो वहीं भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। वह सभी संस्थानों में अपने लोगों को ही बैठा रही है। राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ 22 से 25 अमीर लोगों की सरकार है लेकिन अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आती है तो हमारी सरकार आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए काम करेगी। 

विज्ञापन

मांड्या में कांग्रेस-जेडीएस के बीच मुकाबला
मांड्या में कांग्रेस का मुकाबला जेडीएस से है, जो एनडीए का हिस्सा है। यहां जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता वेंकटरमणे गौड़ा आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि कांग्रेस इस बार राज्य की 15 से 20 सीटों पर जीत हासिल करेगी। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 के नतीजे

  • भाजपा 25 
  • कांग्रेस 1 
  • जदएस 1 
  • निर्दलीय 1

जातिगत अनुपात

  • 19.5% अनुसूचित
  • 7 फीसदी एसटी
  • 16 फीसदी ओबीसी
  • 14 फीसदी मुस्लिम
  • 14 फीसदी लिंगायत
  • 11 फीसदी वोक्कालिगा

सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं
दो दशकों से अधिक समय से कांग्रेस में काम कर रहीं एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने हाल ही में कहा था कि यह सूची कांग्रेस के टिकट बंटवारे के विचार के एजेंडे को साबित करती है। इसका सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है। यह राजनीतिक रूप से समर्थित परिवारों की अगली पीढ़ी के प्रवेश के बारे में है। हमारे जैसे कार्यकर्ता, जो दिन-रात काम कर रहे हैं, अभी भी सड़कों पर उनके लिए प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed