जयराम ने पीएम से पूछे सवाल: सिद्धारमैया बोले- देश भर में कोई मोदी लहर नहीं; कहा- नेहा की हत्या लव जिहाद नहीं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। इस बार कर्नाटक की बात करें या फिर पूरे देश की, कहीं भी मोदी लहर नहीं है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर कर्नाटक के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चिक्काबल्लापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनसे कुछ सवाल पूछे।
- आखिर क्यों प्रधानमंत्री सूखा प्रभावित किसानों के लिए 18,000 करोड़ रुपये जारी नहीं कर रहे हैं?
- पीएम एमजीएनआरआईजीएस श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान क्यों नहीं कर रहे हैं?
- आखिर राजस्व साझा करने में मोदी सरकार कर्नाटक के साथ इतना अन्याय क्यों कर रही है?
मोदी सरकार पर निशाना
रमेश ने बताया कि 236 तालुकाओं में से 223 तालुका सूखा प्रभावित हैं। इसके अलावा, 196 तालुका गंभीर सूखे की श्रेणी में है। सितंबर 2023 की शुरुआत में कर्नाटक सरकार ने सूखा पीड़ित किसानों के लिए मोदी सरकार से 18,712 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया था लेकिन दिसंबर 2023 तक कोई फैसला नहीं हुआ। जबकि एक महीने के अंदर केंद्र सरकार को फैसला लेने का प्रावधान है। बाद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हां देरी हुई है। उन्होंने आचार सहिंता का बहाना देकर कहा कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं।
देश भर में कोई मोदी लहर नहीं है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। इस बार कर्नाटक की बात करें या फिर पूरे देश की, कहीं भी मोदी लहर नहीं है। भाजपा उम्मीदवार मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वे पीएम मोदी पर निर्भर हैं। मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। मोदी लहर न होने से देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पक्ष में माहौल है।
जेडीएस को बताया सांप्रदायिक पार्टी
एनडीए में शामिल जेडीएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा से हाथ मिलाया है। अब वे सांप्रदायिक हो गए हैं। सीएम ने दावा किया कि जेडीएस अब एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं है। बेहतर होगा कि वे जेडीए को भंग कर दें। भाजपा और जेडीएस को चुनाव हारने का डर है इसलिए वे गठबंधन में आ गए हैं।
नेता की हत्या को बताया- यह लव जिहाद का मामला नहीं
हुबली में हुई नेता ही हत्या के बारे में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह लव जिहाद का मामला नहीं है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच गंभीरता से की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोषी को कड़ी सजा मिले। सरकार ने कानून और व्यवस्था के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। कर्नाटक में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। हम हत्या, डकैती या किसी भी अन्य कृत्य की निंदा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को सजा मिले।