फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Interview: Amit Shah said Voters will see big bottles of liquor in Arvind Kejriwal's campaign

इंटरव्यू: अमित शाह की चुनौती- केजरीवाल कोर्ट में आरोप गलत साबित करें; कहा- प्रचार में दिखेगी शराब की बड़ी बोतल

Sat, 18 May 2024 06:32 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 May 2024 06:32 AM IST
सार

Interview: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, हम 400 सीट चाहते हें, ताकि देश को ज्यादा राजनीति स्थिरता दे सकें। हमें 400 सीट चाहिए, क्योंकि सीमाओं को और सुरक्षित बनाना है...दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है...जो भी गरीब हैं, उन्हें गरीबी से निकालना है।

विज्ञापन
Interview: Amit Shah said Voters will see big bottles of liquor in Arvind Kejriwal's campaign
अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जहां भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे, लोगों को उनमें शराब की बड़ी सी बोतल दिखाई देगी। एक साक्षात्कार में अमित शाह से पूछा गया कि क्या केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से इंडी गठबंधन को फायदा हुआ है। जवाब में शाह ने कहा, मैं एक मतदाता के तौर पर यह मानता हूं कि केजरीवाल जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। इससे किसे फायदा होगा, किसे नुकसान, मैं नहीं समझता। लेकिन, लोग जब केजरीवाल को देखेंगे, तो बड़ी बोतल दिखाई देगी।

विज्ञापन


शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। पर, फैसले को जिस तरह से आम आदमी पार्टी और कुछ पत्रकार केजरीवाल की विजय मान रहे हैं, मैं ऐसा नहीं मानता। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल अर्जी लेकर गए थे कि मेरी गिरफ्तारी गैरकानूनी है, जिसे अदालत ने नहीं माना। यहां तक कि नियमित जमानत की याचिका तक को खारिज कर दिया गया। इसके बाद इन्होंने अंतरिम जमानत मांगी, जिसे शर्तों के दिया गया है। अगर वाकई इन्हें खुद पर इतना भरोसा है, तो जाएं फिर सेशन कोर्ट में और याचिका लगाएं कि उनके ऊपर लगे आरोप ही गलत हैं।

विज्ञापन

हमारे पास 10 साल से संविधान बदलने के लिए पर्याप्त जनादेश है। देश की जनता ने ही यह जनादेश दिया है। राहुल बाबा एंड कंपनी जो कुछ कह देगी, देश उस पर भरोसा कर लेगा, ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित शाह

शाह ने बताया, क्यों चाहिए 400 पार
संविधान बदलने के आरोपों पर जवाब देते हुए शाह ने कहा, हम 400 सीट चाहते हें, ताकि देश को ज्यादा राजनीति स्थिरता दे सकें। हमें 400 सीट चाहिए, क्योंकि सीमाओं को और सुरक्षित बनाना है...दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है...जो भी गरीब हैं, उन्हें गरीबी से निकालना है। हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए हमें 400 सीट चाहिए। सभी वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देने और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए हमें 400 सीट चाहिए। 

शाह ने कहा, हमें 300 से ज्यादा सीटें मिलीं। 10 साल में हमने तीन तलाक को हटाया, अनुच्छेद-370 को हटाया। राम मंदिर बनवाया। संविधान बदलना हो या बड़े फैसले करने हों, वो तो हम अब भी कर सकते हैं। हमने संविधान सभा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए बहुमत का इस्तेमाल किया।

कश्मीर मुद्दे पर खरगे पर बरसे शाह
इंटरव्यू से इतर शाह ने ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों में भी राजनीतिक बयान दिए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाया। ओडिशा के कंधमाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के जवाब में उन्होंने कहा, कश्मीर हमारा है। शाह ने कहा, खरगे जी, ओडिशा और कश्मीर के बीच संबंध पर सवाल उठाते हैं, लेकिन राउरकेला के युवा कश्मीर के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने आतंकवाद और माओवादी समस्या को खत्म करने में पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की। यहां शुक्रवार को आयोजित रैली में शाह ने बीजू जनता दल (बीजद) पर पिछले 25 सालों में राज्य को 50 साल पीछे धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने दक्षिण ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार किया। वहीं, झारखंड के रांची में शाह ने शाम को एक रोड शो में शिरकत की। काफी संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारों पर कतारबद्ध नजर आए।


इंडी गठबंधन वाले आएंगे तो राममंदिर पर बाबरी ताला लगाएंगे 
उत्तर प्रदेश के जगतपुर (रायबरेली) में शाह ने कहा कि 70 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ। इंडी वाले आएंगे तो अयोध्या में राममंदिर पर फिर बाबरी ताला लगाएंगे। रायबरेली में गांधी परिवार की सीट का तमगा हटाना है। लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। ममता अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाह रही हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन अबकी बार रायबरेली की जनता ने उन्हें नकार दिया है। ऊपर मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार ने गुंडों को साफ करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed