{"_id":"65fcd68429e4d129d20af323","slug":"i-am-not-outsider-in-west-bengal-yusuf-pathan-begins-campaign-from-baharampur-lok-sabha-polls-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरामपुर: 'मैं भी गुजरात से चुनाव लड़ने बंगाल आया, बाहरी कैसे हुआ', यूसुफ पठान ने शुरू किया चुनावी अभियान","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
बहरामपुर: 'मैं भी गुजरात से चुनाव लड़ने बंगाल आया, बाहरी कैसे हुआ', यूसुफ पठान ने शुरू किया चुनावी अभियान
Fri, 22 Mar 2024 06:23 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 22 Mar 2024 06:23 AM IST
सार
खुद को बाहरी बताने पर यूसुफ पठान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से हैं, लेकिन वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं। मैं यहां से चुनाव लड़ूं, तो इसमें क्या समस्या है?
विज्ञापन
यूसुफ पठान।
- फोटो : Twitter
विस्तार
पश्चिम बंगाल में बहरामपुर से तृणमूल उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सियासी पिच पर बैटिंग शुरू कर दी है। यूसुफ ने गुरुवार से अपने अभियान की शुरुआत की। मीडिया से भी बात की। खुद को बाहरी बताने पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से हैं, लेकिन वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं। मैं यहां से चुनाव लड़ूं, तो इसमें क्या समस्या है?
विज्ञापन
यूसुफ पठान ने आगे कहा, मैं भी गुजरात से चुनाव लड़ने बंगाल आया हूं, तो बाहरी कैसे हो गया? मैं बंगाल का बच्चा हूं। गुजरात मेरी जन्मभूमि है और प. बंगाल मेरी कर्मभूमि है। बहरामपुर सीट से यूसुफ पठान का मुकाबला कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से होगा। कांग्रेस ने गुरुवार को अधीर रंजन को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन