फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Hyderabad Masjid BJP Candidate Madhavi latha reaction Ram Navami viral video

Viral Video: ‘मस्जिद’ की ओर तीर चलाने वाले वीडियो पर माधवी लता बोलीं, ओवैसी भड़काऊ भाषण देने में माहिर

Fri, 19 Apr 2024 04:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 04:20 PM IST
सार

माधवी लता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो रामनवमी का है। हम राम बाण से हमारे अराध्य भगवान राम की पूजा करते हैं। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें मस्जिद कहां से आ गई।

विज्ञापन
Hyderabad Masjid BJP Candidate Madhavi latha reaction Ram Navami viral video
माधवी लता। - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लता कथित रूप से हैदराबाद की एक मस्जिद की ओर बाण चलाने का एक्शन कर रही हैं। वायरल वीडियो रामनवमी जुलूस का है। अब इस वीडियो पर माधवी लता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो रामनवमी का है। हम राम बाण से हमारे अराध्य भगवान राम की पूजा करते हैं। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें मस्जिद कहां से आ गई। असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण देने में माहिर हैं वे अब भड़काऊ वीडियो बना रहे हैं। पीएम मोदी, हिंदू मुस्लिम, सिख और ईसाइयों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

 

बोगस वोटों पर साधा निशाना
ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद में 5.5 लाख फर्जी वोट हैं। अब तक जीएचएमसी सो रही थी क्या? क्या वे बिरयानी खा रहे थे? अब जीएचएमसी कह रही है कि उन्होंने इसे हटा दिया है। अगर बोगस वोटों को आसानी से हटाया जा सकता था तो अब तक क्यों नहीं हटाया गया? हम जांच करेंगे कि क्या उन्होंने वास्तव में जीएचएमसी ने इसे हटा दिया है। हमारे पास हर वोट की जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बोगस वोटों को ईसीआई के निर्देशों पर हटाया गया
हैदराबाद के जिला चुनाव अधिकारी ने कल एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनवरी 2023 से हैदराबाद जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 47,141 मृत मतदाता हैं, 4,39,801 स्थानांतरित मतदाता और 54,259 डुप्लिकेट मतदाता हैं। कुल 5,41,201 मतदाताओं को ईसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची से हटा दिया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed