फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Himanta Sarma claims Some Kerala Congress leaders want new party align with BJP

असम CM का दावा: केरल कांग्रेस के कुछ नेता बनाना चाहते हैं नया दल, NDA के साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Tue, 23 Apr 2024 01:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 01:03 AM IST
सार

सरमा ने केरल में एक साझात्कार में कहा कि हमने राजधानी नई दिल्ली में दो से तीन दौर की चर्चा की लेकिन हमने लोकसभा चुनाव से पहले इस पर चर्चा नहीं करने का फैसला किया है। चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
Himanta Sarma claims Some Kerala Congress leaders want new party align with BJP
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस से अलग होकर एक नई क्षेत्रीय पार्टी बनाने के बारे में उनसे चर्चा की है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रीय पार्टी 2026 में भाजपा के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी इस बारे में बात रुकी हुई है और लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा इस पर चर्चाएं होंगी। सरमा ने केरल में एक साझात्कार में कहा कि हमने राजधानी नई दिल्ली में दो से तीन दौर की चर्चा की लेकिन हमने लोकसभा चुनाव से पहले इस पर चर्चा नहीं करने का फैसला किया है। चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन

मणिपुर के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश
इससे पहले, कोच्चि में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि देश के लिए समान नागरिक संहिता जरूरी है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इसे लागू करने का दृढ़ संकल्प है। कांग्रेस और वामपंथी दलों की आलोचना करते हुए सरमा ने कहा कि उनमें यूसीसी लागू करने का संकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर की स्थिति के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है। पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा दो समुदायों के बीच का मुद्दा है न कि हिंदुओं और ईसाइयों के बीच। 

विज्ञापन

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे पूछ रहे हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार हो गए तो केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन क्यों गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं। इस पर सरमा ने कहा कि जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो राहुल उनके करीबी हो गए और जब विजयन गिरफ्तार होंगे तो वे भी राहुल के करीबी हो जाएंगे। बता दें, केरल की 20 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed