{"_id":"66591d68fc2a199ab70f69dd","slug":"ground-report-it-is-not-easy-to-break-into-bjp-s-impenetrable-fort-patna-sahib-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट: आसान नहीं BJP के अभेद्य किले पटना साहिब में सेंध लगाना, कांग्रेस के सामने कड़ी चुनौती","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
ग्राउंड रिपोर्ट: आसान नहीं BJP के अभेद्य किले पटना साहिब में सेंध लगाना, कांग्रेस के सामने कड़ी चुनौती
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रविशंकर प्रसाद, अंशुल अभिजीत
- फोटो :
एएनआई
विस्तार
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि पटना साहिब कई मायनों में खास है। पटना साहिब गुरुद्वारे का प्रवेश द्वार तंग गलियों से होकर गुजरता है पर जब मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करते हैं तो भव्यता और भक्तिमय माहौल से शीश झुक जाता है। गुरुद्वारे का शांत माहौल बाहर की सरगर्मियों से अलग है। 2008 में इसी नाम से अस्तित्व में आई इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, इसके बाद हुए लोकसभा चुनावों में तीनों बार भाजपा ही यहां से जीती है।
इस बार भी भाजपा ने पिछली बार के विजेता और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। उनके सामने महागठबंधन के प्रत्याशी हैं भारत के उप प्रधानमंत्री रहे जगजीवन राम के नाती और मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत। दोनों ही प्रत्याशी हाई प्रोफाइल हैं, रविशंकर दिग्गज वकील हैं, तो अंशुल कैंब्रिज से डाक्टरेट हैं। मई की भीषण गर्मी में दोनों ही प्रत्याशी खूब पसीना बहा रहे हैं। इस सीट से तीनों बार जीत भाजपा को मिली है, इसीलिए कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल के सामने कड़ी चुनौती है। महागठबंधन ने भी रणनीति बदली है, इसीलिए शायद यहां पीएम मोदी रोड शो कर चुके हैं और उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था भी टेका।
दिग्गजों में रहा है मुकाबला
वर्ष 2008 में पटना लोकसभा सीट को पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट में बांट दिया गया। 2009 में भाजपा के टिकट पर लड़े फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पहले सांसद बने। उनके खिलाफ फिल्मों और टीवी के चर्चित अभिनेता शेखर सुमन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में थे। 2014 के चुनाव में एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने यह सीट भाजपा के टिकट पर जीती। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल सिंह को हराया था। 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। लेकिन उन्हें रविशंकर प्रसाद के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। शत्रुघ्न इस बार पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रत्याशियों को जानिये
रविशंकर प्रसाद: इनकी गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुके हैं। रविशंकर अपने सख्त राजनीतिक बयानों और रवैये के लिए जाने जाते हैं।
अंशुल अभिजीत: अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। राजनीति इन्हें घुट्टी में मिली है। अंशुल सासाराम लोकसभा सीट से आठ बार के सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता जगजीवन राम के नाती हैं। उनकी मां और जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार दो बार सासाराम सीट से जीती थीं। लोकसभा स्पीकर रहीं मीरा कुमार आईएफएस अफसर थीं और बाद में राजनीति में आईं। अंशुल की दादी सुमित्रा देवी बिहार सरकार में मंत्री रही हैं। पिता मंजुल कुमार कुशवाहा समाज से हैं। मंजुल पेशे से वकील हैं।
पिछले दो लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019
उम्मीदवार दल मत%
रविशंकर प्रसाद भाजपा 61.81
शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस 32.85
2014
उम्मीदवार दल मत%
शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा 55.04
कुणाल सिंह कांग्रेस 24.93