{"_id":"6607776b680deadde5044515","slug":"flash-back-lalu-said-cbi-officer-lets-together-defeat-leaders-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flash Back: जब सीबीआई अफसर से बोले लालू, चलिए मिलकर अगड़ों को हरा दें","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Flash Back: जब सीबीआई अफसर से बोले लालू, चलिए मिलकर अगड़ों को हरा दें
Sat, 30 Mar 2024 07:52 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:52 AM IST
सार
लालू ने बिश्वास से कहा, देखिए बिश्वास दा। मैं बिहार के पिछड़े वर्ग से हूं और आप बंगाल के पिछड़े वर्ग से हैं। क्यों न हम दोनों मिलकर अगड़ों की इस साजिश को बेनकाब करें।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामन पर अगर चारा घोटाले का दाग न होता, तो शायद राष्ट्रीय राजनीति में वह आज भी प्रासंगिक होते। उन्होंने केंद्र की सरकारें बनाईं और गिराईं भी, लेकिन कोई भी सरकार लालू को इस घोटाले से मुक्त न कर सकी। यह कहानी जनवरी, 1997 की है, जब चारा घोटाले के सिलसिले में लालू पहली बार सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंचे थे।
सीबीआई की अगुवाई उस वक्त के संयुक्त निदेशक यूएन बिश्वास कर रहे थे। पत्रकार संकर्षण ठाकुर अपनी किताब बंधु बिहारी में लिखते हैं, बिश्वास ने लालू को छह घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा। 400 सवाल पूछे। लालू जोड़तोड़ की कला में माहिर थे। खुद को पिछड़ों का रहनुमा साबित करने का कोई मौका जाने नहीं देते थे। यहां भी यही किया।
लालू ने बिश्वास से कहा, देखिए बिश्वास दा। मैं बिहार के पिछड़े वर्ग से हूं और आप बंगाल के पिछड़े वर्ग से हैं। क्यों न हम दोनों मिलकर अगड़ों की इस साजिश को बेनकाब करें। हां, लूट हुई है, लेकिन जिसने भी खजाना लूटा है, मुझे अंधेरे में रखा है। मेरे साथ भी धोखा हुआ है। चलिए, हम साथ में मिलकर अगड़ों को हरा दें। पूछताछ के दौरान लालू ने चारा घोटाले को उन्हें सत्ता से बाहर करने की ब्राह्मणवादी साजिश बताया।
विज्ञापन
हालांकि, बिश्वास पर इन बातों का असर नहीं पड़ा। इसी घोटाले और पूछताछ को लेकर लालू की तब के पीएम एचडी देवगौड़ा से आए दिन तकरार हुआ करती थी। खास बत यह है कि उस वक्त के सीबीआई निदेशक जोगिंदर सिंह को देवगौड़ा ने ही नियुक्त किया था। हालांिक उन्होंने लालू की मदद नहीं की।